IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे में दोनों टीमों की तैयारियां खत्म हो चुकी है. अब दोनों को मैदान पर अपना दमखम दिखाना होगा. 13 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ज्यादा दबाव में रहने वाली है. इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास खुद को साबित करने का मौका होगा. अगर वो ऐसा करते हैं, तो महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं.
श्रेयस अय्यर के पास है बड़ा मौका
टीम इंडिया के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान अय्यर ने अब तक 51 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. वहीं दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 98 टी-20 मैचों में 52 लंबे-लंबे छक्के जड़े थे. ऐसे में अगर दिल्ली में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर 2 छक्के जड़ देते हैं, तो वो महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे. इसी के साथ वो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंच जाएंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हाल के समय में बेहतर किया है. लेकिन पिछली 3 सीरीज में अय्यर बतौर कप्तान सिर्फ 1 ही सीरीज जीत सके हैं. ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत दर्ज करके इसे 2-2 की बराबरी पर लाना चाहेंगे. बतौर कप्तान अय्यर का ये भारतीय सरजमीं पर पहला मुकाबला होने वाला है. ऐसे में वो इस खास मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया को जीत दिलाना होगा.
बतौर कप्तान श्रेयस को लेने होंगे बड़े फैसले
खिलाड़ी के तौर पर तो श्रेयस अय्यर के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नहीं होने वाला है. लेकिन कप्तान के तौर पर तो उन्हें बड़े अहम फैसले करने होंगे. श्रेयस अय्यर को अब बहुत सोच समझकर कदम उठाना होगा. पहली चुनौती उनके सामने ये होगी कि वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किन 2 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दें. इसके अलावा इंजर्ड खिलाड़ियों के फिटनेस की चिंता भी कप्तान को होगी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लगाई क्लास
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी. ऐसे में इस सीरीज के दौरान भी कप्तान अय्यर को उस टूर्नामेंट का ध्यान रखकर ही फैसला करना होगा. जिससे टीम इंडिया जब एशियन गेम्स 2026 में उतरेगी, तो वो पूरी तरह से तैयार रहे. इन सभी मुद्दों को दिमाग में रखकर ही अय्यर को फैसला करना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पहले T20 में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
39 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines