IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरू होने से पहले कई बड़े सवाल हैं. इस 3 मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान ही कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को उन सवालों के जवाब तलाशने होंगे. 13 सितंबर को होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. जहां पर उनसे ये सवाल किए गए. कप्तान अय्यर ने इन सभी सवालों के जवाब अब दिए हैं. इसके अलावा उन्होंने प्लेइंग 11 को लेकर भी कुछ हिंट दिए हैं.
सलामी बल्लेबाजों को लेकर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से सबसे बड़ा सवाल ये हुआ कि पहले टी-20 मैच में किस सलामी जोड़ी के साथ वो मैदान पर उतरने वाले हैं. इस सवाल का जवाब कप्तान अय्यर ने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अब तक इसको लेकर कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तीनों ही फिलहाल पहला मैच खेलने की रेस में है.
इसके अलावा फॉर्म में चल रहे ईशान किशन की इंजरी से भी जुड़ा सवाल किया गया. जिसके जवाब में कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि किशन की चोट बिल्कुल भी गंभीर नहीं है. वो पहले मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं. इसके अलावा कप्तान अय्यर ने हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ किया. गंभीर को लेकर उन्होंने कहा कि वो एग्रेसिव माइंडसेट के साथ खेलना पसंद करते हैं. इसी के साथ ही उन्होंने कहा दोनों के बीच एक अच्छा रिश्ता बन रहा है.
जसप्रीत बुमराह के कमबैक पर भी बोले कप्तान
सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय के बाद टीम इंडिया में कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में उनसे जुड़ा भी सवाल किया गया. ऐसे में बुमराह को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वो अब पूरी तरह से फिट हैं और पहले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा कप्तान अय्यर ने हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट बनकर आए यश ठाकुर की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि बतौर गेंदबाज यश ठाकुर इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: सिर्फ 2 छक्के और जड़ते ही धोनी से आगे निकल जाएंगे श्रेयस अय्यर
इतना ही नहीं कप्तान अय्यर से एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों को लेकर भी सवाल पूछा गया. जिसके जवाब में कप्तान अय्यर ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम फिलहाल इस सीरीज पर ही फोकस कर रहे हैं. सीरीज खत्म होने के बाद वो इस मेगा टूर्नामेंट पर फोकस करेंगे. लेकिन उन्होंने इसके साथ ही साफ कर दिया है कि टीम इंडिया किसी भी बड़ी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी समेत 8 खिलाड़ियों के नाम पक्के! 3 के लिए लड़ाई
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
27 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
54 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines