Rohit Sharma, IND vs AFG T20 Series: भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरान तीन दिन पहले ही केपटाउन टेस्ट खत्म होते समाप्त हो गया है। इस दौरे के बाद अब टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर लंबा सीजन खेलना है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले लगातार टीम इंडिया के खिलाफ घर में ही खेलेंगे। इसकी शुरुआत 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से होगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
रोहित शर्मा ने दिया जवाब?
केपटाउन में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने रोहित से इस सवाल का जवाब जानना चाहा। पर एक बार फिर रोहित ने इसे टाल दिया। रोहित ने फिर यह कहकर इस सवाल पर चुप्पी साधी कि मुझे पता है कि आपका दिमाग कहां जा रहा है लेकिन अभी इस जीत के बारे में ही बात करते हैं। ऐसा ही जवाब रोहित शर्मा ने टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिया था।
रोहित-विराट की होगी वापसी!
रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली की वापसी को लेकर भी कई अटकलें हैं। हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि दोनों खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने की इच्छा जताई है। वहीं जानकारी ऐसी भी थी कि वर्ल्ड कप से पहले होने वाली आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में रोहित शर्मा का बतौर कप्तान वापसी करना तय है। वहीं हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं जो अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रह सकते हैं।
भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
- 11 जनवरी- पहला टी20, मोहाली (7 बजे IST)
- 14 जनवरी- दूसरा टी20, इंदोर (7 बजे IST)
- 17 जनवरी- तीसरा टी20, बेंगलुरु (7 बजे IST)
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का स्क्वॉड नहीं घोषित हुआ है। अब केपटाउन टेस्ट खत्म हो चुकी है। कभी भी चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बीच मीटिंग हो सकती है। यह स्क्वॉड आगामी वर्ल्ड कप के बैलेंस को लेकर और रोहित व विराट के टी20 में फ्यूचर को लेकर भी बहुत सारी अटकलों को दूर करेगा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: रोहित शर्मा ने की धोनी की बराबरी, भारत ही नहीं पूरे एशिया में ऐसा कोई नहीं कर पाया
यह भी पढ़ें- IND vs SA: ‘आप करो तो चमत्कार, हम करें तो पिच बेकार,’ वीरेंद्र सहवाग ने किस पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines