हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 13 को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IND vs AFG: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया सीधे एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली थी. बीसीसीआई ने अब इसके शेड्यूल में बड़ा बदलाव कर दिया है. एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया अब अफगानिस्तान से भिड़ने वाली है. जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अब टी-20 सीरीज होने वाली है. फैंस इस सीरीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इस इंतजार को खत्म करते हुए अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस 3 मैचों की टी-20 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ये सीरीज भले ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड होस्ट कर रहा है, लेकिन सभी मुकाबले दिल्ली में ही खेले जाने वाले हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी जल्द ही फैंस को दोबारा भारतीय टीम की जर्सी में नजर आने वाले हैं. 

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का हुआ ऐलान 

टीम इंडिया मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया का कोई बड़ा मुकाबला नहीं था. टी-20 टीम तो जुलाई के बाद सीधे एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली थी. जहां पर टीम लगभग 24 सितंबर से अपने मुकाबले खेलती. इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए कोई भी सीरीज नहीं थी. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में खेलने का ऐलान किया है. 

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब इस सीरीज के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये तीनों ही मुकाबले खेले जाने वाले हैं. जहां पर पहला मुकाबला 13 सितंबर को तो वहीं तीसरा टी-20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. जहां पर श्रेयस अय्यर की टीम खेलती हुई नजर आएगी. इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे. सूर्यवंशी भी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद ब्लू जर्सी में नहीं खेले हैं. 

विज्ञापन

एशियन गेम्स की टीम उतर सकती है मैदान पर

इस सीरीज में भी एशियन गेम्स 2026 की ही टीम उतर सकती है. दरअसल ये सीरीज एशियम गेम्स 2026 से ठीक पहले हो रहा है. ऐसे में सभी भारतीय खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट से पहले अच्छा अभ्यास मिल सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर के पास खुद को साबित करने का एक और अच्छा मौका हो सकता है. हालांकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या का खेलना अभी भी मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में युवा खिलाड़ी ही इस सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: राहुल चाहर का बड़ा फैसला, अब इस विदेशी टीम के लिए खेलेगा स्टार गेंदबाज

विज्ञापन

यहां देखें IND vs AFG सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखस्थान
पहला T20I13 सितंबर 2026अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा T20I15 सितंबर 2026अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा T20I17 सितंबर 2026अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया का पूर्व क्रिकेटर बना इस देश का कप्तान, 39 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola