IND vs AFG: धमाकेदार कमबैक को तैयार हैं अब क्रुणाल पांड्या, खतरे में अक्षर पटेल की जगह

IND vs AFG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया ने 3 टी-20 सीरीज खेली है. जिसमें से 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट, बीसीसीआई और चयन समिति कुछ बड़े करने के बारे में सोच रही है. ऐसे में क्रुणाल का भी कमबैक हो सकता है.

Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या की जल्द होने वाली है टीम इंडिया में वापसी (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही पिछली टी-20 सीरीज में जिम्बाब्वे को हरा दिया है, लेकिन अभी भी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार को बोर्ड भूला नहीं है. जिस अंदाज में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ फेल हुए थे. उसकी वजह से अब अब भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टीम इंडिया के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल लगातार निराश कर रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह टीम में क्रुणाल पांड्या को मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या की हो सकती है वापसी 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया मौजूदा समय में स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के प्रदर्शन से खुश नहीं है. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ क्रुणाल ने बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता अब उन्हें टी-20 सेटअप से बाहर करने के बारे में सोच रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह टीम में अब क्रुणाल पांड्या की वापसी हो सकती है. क्रुणाल ने हाल के समय भी शानदार कमबैक किया है. 

विज्ञापन

अगर अफगानिस्तान के खिलाफ कमबैक सीरीज में क्रुणाल पांड्या ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो उनको ओलंपिक 2028 तक टीम में जगह मिल सकती है. मौजूदा समय में टीम इंडिया आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक दोनों के लिए टीम को तैयार कर रही है. भारतीय क्रिकेट टीम इस बार लगातार तीसरी बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए उतरेगी. 2024 और 2026 दोनों में ही टीम ने आसानी से इस टूर्नामेंट को जीता है. 

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं क्रुणाल पांड्या 

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बैक टू बैक ट्रॉफी जीती है. आरसीबी की दोनों खिताबी जीत में क्रुणाल ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई है. खासकर आईपीएल 2026 में क्रुणाल ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अब उनके नाम की चर्चा हो रही है. अगर क्रुणाल की वापसी होती है, तो वो लंबे समय के बाद अपने भाई हार्दिक पांड्या के साथ खेलते हुए नजर आएंगे.  

विज्ञापन

पांड्या ब्रदर्स के बीच हाल के समय में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसे में दोनों को साथ में खेलने के लिए उत्सुक है. हालांकि मैदान पर दोनों ही भाईओं ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट को दोनों की ही प्लेइंग 11 में जरूरत है. अगर दोनों ही खिलाड़ी साथ में खेलते हुए नजर आते हैं, तो इससे टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में बेहतर बैलेंस मिल पाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ