Update on Ishan Kishan Injury: भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में पहला T20I मैच खेला जाएगा. एशियन गेम्स 2026 से पहले यह सीरीज भारत के लिए एक तैयारी की तरह है. सीरीज की शुरुआत से पहले अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन को कमर में चोट आई थी. इसी वजह से फैंस के मन में किशन की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई है. नेट बॉलर नवदीप सैनी ने बताया था कि किशन ठीक है. हालांकि, अब टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खुद विकेटकीपर बल्लेबाज की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया और पहले मैच में उनके खेलने को लेकर भी हिंट मिल गया.
ईशान किशन की चोट पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज से पहले नई दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान नेट बॉलर नवदीप सैनी की बाउंसर से बचने के प्रयास में ईशान किशन की कमर में चोट आई. सीरीज की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से इसी बीच ईशान किशन की चोट को लेकर सवाल पूछा गया. अय्यर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ईशान किशन इस समय अच्छा महसूस कर रहे हैं. मैंने अभ्यास सत्र के बाद उनसे बात की थी. उन्हें सिर्फ हल्का सा निगल था और वह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं.’ श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि ईशान फिट हैं और अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी थी.
पहला T20I खेलेंगे किशन?
ईशान किशन टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी हैं. इस साल वह T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में प्लेइंग 11 में उनका रहना टीम को मजबूती प्रदान करता है. श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि किशन को पर्याप्त आराम मिला है और वह पहला T20I खेलेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि उन्होंने वह लंबी पारी (दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 रन) खेली थी और वह थोड़े थके हुए होंगे. हालांकि, उन्हें आराम मिल गया है और मुझे यकीन है कि वह मैच के लिए तैयार होंगे.’
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: T20 सीरीज में शिवम दुबे दिग्गज युवराज सिंह को छोड़ सकते हैं पीछे, बल्ले से मचाना होगा धमाल
पहले T20I में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?
पहले T20I में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर और रवि बिश्नोई के लिए जगह बनाना भी मुश्किल नजर आ रहा है. चोट से वापसी कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी और जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजरें होंगी.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी समेत 8 खिलाड़ियों के नाम पक्के! 3 के लिए लड़ाई, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
19 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
40 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
51 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
55 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines