अब नहीं खेली जाएगी भारत और बांग्लादेश के बीच वाइट बॉल सीरीज! अफगानिस्तान ने दिया बड़ा झटका

IND vs BAN: आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने से शुरू हुए विवाद का असर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर भी पड़ रहा है. टीम इंडिया और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली वाइट बॉल सीरीज अब लगभग रद्द हो चुकी है.

IND vs BAN

Pic Credit - ANI

IND vs BAN: मुस्तफिजुर रहमान को जब आईपीएल 2026 से निकाला गया, तो उसके जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत आने से मना कर दिया है. जिसकी वजह से उन्हें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर जाना पड़ा था. हालांकि हाल के समय में दोनों बोर्ड के बीच रिश्ते बेहतर हुए हैं, लेकिन भारत अभी भी बांग्लादेश का दौरा करने के लिए तैयार नहीं नजर आ रहा है. ऐसे में अब भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली वाइट बॉल सीरीज अब लगभग रद्द हो गई है. 

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हुई लगभग रद्द 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते बहुत ही खराब हो गए थे. जिसके कारण ही बीसीसीआई ने बांग्लादेश का दौरा करने से इंकार कर दिया था. अब दोनों ही बोर्ड के बीच रिश्ते दोबारा सही हो रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद थी कि अब भारत बांग्लादेश का दौरा कर सकता है. हालांकि एक बार फिर से बीसीसीआई ने बांग्लादेश नहीं जाने का फैसला लगभग कर लिया है. 

विज्ञापन

दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को 1 सितंबर से लेकर 13 सितंबर के बीच 6 वाइट बॉल सीरीज के मैच खेलने की गुजारिश की थी. अब बीसीसीआई ने इसके बदले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज को खेलने का फैसला किया है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से ही हो रही है. ऐसे में क्रिकबज के अनुसार बांग्लादेश के साथ होने वाली सीरीज लगभग रद्द हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें: अजमतुल्लाह उमरजई को ICC ने लगाई फटकार, अंपायर से भिड़ना पड़ा भारी

विज्ञापन

साल 2026 में बांग्लादेश दौरा होना अब मुश्किल 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैच खेलेगी. जिसके बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली है. वहीं इसी समय में भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच भी वनडे सीरीज होने वाली है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. जहां पर टीम इंडिया 5 वनडे, 5 टी-20 और 2 टेस्ट मैच भी खेलने वाली है. ऐसे में इस साल अब भारत का बांग्लादेश दौरा करना लगभग नामुमकिन हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ