IND vs AFG: भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम देखने को मिल रही है. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आने वाली है. ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में गिना नहीं जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये होने वाला ये इकलौता टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों की शुरुआती करने से पहले ये मैच तैयारी के रूप में होगा. सामने आ ही जानकारी के अनुसार इस मैच के साथ टीम टेस्ट टीम इंडिया में बदलाव की शुरुआत भी होगी.
ये भी पढ़िए- पहली बार नेपाल का दौरा करेगी 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम! जानें कब और किस फॉर्मेट में खेली जाएगी सीरीज
नंबर 3 से कटेगा साईं सुदर्शन का बल्ला
टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले साईं सुदर्शन की टीम इंडिया से छुट्टी होती नजर आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई उनकी जगह आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे देवदत्त पडिक्कल को मौका देने पर विचार कर रही है. आरसीबी के लिए खेलते हुए पडिक्कल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. इस सीजन खेले 11 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 328 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं. आईपीएल से पहले घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने कर्नाटक के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने अब तक खेले 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 3627 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.67 क रहा है.
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे सुदर्शन
आईपीएल 2025 में रनों का अंबार लगाने के बाद साईं सुदर्शन को टेस्ट टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला था. इंग्लैंड के दौरे पर उन्हें 5 मैचों में की टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला था. इस दौरे पर उन्होंने टीम मैनेजमेंट का काफी निराश किया. उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेले 6 टेस्ट मैचों में महज 27.45 की औसत से 302 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से केवल 2 अर्धशतक ही निकले. ऐसे में सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार अब मैनेजमेंट उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में जगह देने का मन बना रही है.
ये भी पढ़िए- 22 छक्के, 17 चौके…T20 क्रिकेट में दोहरा शतक, 140 किलो के खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया हाहाकार, जानें कौन?
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
31 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
4 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
5 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines