IND vs AFG T20 Series, Shubman Gill Place in Danger: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अपनी आखिरी टी20 सीरीज गुरुवार 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कई सारे अपडेट दिए। इसी बीच उन्होंने आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर खड़े होने वाले सवालों का भी सीधा जवाब दे दिया है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा के जोड़ीदार इस टी20 सीरीज में शुभमन गिल नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल होंगे। यानी अब इसके बाद शुभमन गिल के प्लेइंग 11 में खेलने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
क्या शुभमन गिल होंगे बाहर?
आपको बता दें कि तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में शुभमन गिल को जगह मिली है। पर वह प्लेइंग 11 में जगह बना पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। क्योंकि उनके लिए ओपनिंग का स्लॉट तो मानो अब जा चुका है। क्योंकि हेड कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि रोहित और यशस्वी ही पारी की शुरुआत करेंगे। मगर विराट कोहली पहला टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलेंगे, ऐसे में नंबर 3 के लिए शुभमन गिल को चुना जा सकता है। मगर विराट के आने के बाद दूसरे टी20 में उनकी जगह छिन सकती है।
इस स्क्वॉड में तिलक वर्मा और शिवम दुबे भी शामिल हैं। नंबर 3 और नंबर 4 के लिए यह दोनों खिलाड़ी भी अच्छे दावेदार हैं। इसके अलावा नंबर 5 और नंबर 6 पर रिंकू सिंह व संजू सैमसन के बीच कम्पटीशन होगा। अक्षर पटेल भी टीम में शामिल हैं और वाशिंगटन सुंदर भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। दोनों में से कोई एक नंबर 7 पर नजर आ सकता है। तो यह कॉम्बिनेशन हो सकता है, इसमें शुभमन गिल के लिए मुश्किल खड़ी होती दिख रही हैं। क्योंकि गिल के आंकड़े भी टी20 इंटरनेशनल में कुछ खास नहीं रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला नहीं चला था।
क्या कहते हैं आंकड़े?
शुभमन गिल ने अभी तक भारत के लिए कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम महज 26 की औसत से सिर्फ 312 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में सिर्फ एक अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने उनके बाद डेब्यू किया था और वह अभी तक 15 मुकाबले खेल चुके हैं। उनके नाम 14 पारियों में 33 की औसत से 430 रन दर्ज हैं। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा शुभमन का स्ट्राइक रेट 145 का है तो यशस्वी जायसवाल ने 159 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पिछले दो टी20 इंटरनेशनल में भी शुभमन 8 और 0 का स्कोर ही बना पाए हैं। जबकि यशस्वी ने पिछले तीन टी20 इंटरनेशनल में 60,0 और 21 रन की पारियां खेली थीं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले दिनेश कार्तिक की एंट्री! इंग्लैंड की टीम में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली टीम से बाहर, राहुल द्रविड़ ने किया कंफर्म; रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines