IND vs AFG: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, BCCI से हार्दिक पांड्या को मिली फिटनेस की हरी झंडी! 

IND vs AFG: टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के लिए अब वनडे सीरीज से पहले एक बड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है. टीम इंडिया ने स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि पूरी खबर क्या है

Source:- Instagram/hardikpandya93

Source:- Instagram/hardikpandya93

IND vs AFG: टीम इंडिया को 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तरफ से वनडे सीरीज में खेलने की अनुमति मिल चुकी है. वो इस सीरीज में अब अपने कोटे के पूरे ओवर फेंकने के लिए फिट हो चुके हैं. विराट कोहली पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं तो वहीं रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस बरकरार है. 

विज्ञापन

IPL 2026 के दौरान हुए थे चोटिल

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर खेल रहे थे. बीच आईपीएल उनके चोट लगी थी जिसके बाद वो कुछ मैचों से बाहर रहे थे. आईपीएल खत्म होने के बाद उन्होंने लगातार अपनी फिटनेस पर काम किया और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साबित किया कि वो अब खेलने के लिए तैयार हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनको स्क्वाड में में जगह तो मिली थी लेकिन उनकी फिटनेस पर सवाल थे जो कि अब क्लीयर होते नजर आ रहे हैं. साल 2027 में होने वाले विश्व कप में हार्दिक टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी होंगे.

विज्ञापन

IND vs AFG वनडे सीरीज का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे 

IND vs AFG वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमय (स्थानीय/IST)स्थान
पहला वनडे (D/N)13 जून 2026 (शनिवार)दोपहर 1:30 बजेधर्मशाला
दूसरा वनडे (D/N)17 जून 2026 (बुधवार)दोपहर 1:30 बजेलखनऊ
तीसरा वनडे (D/N)20 जून 2026 (शनिवार)दोपहर 1:30 बजेचेन्नई

ये भी पढ़िए- एक दो नहीं अब पूरे 4 महीने बाद टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और किस टीम से होगा सामना

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ