IND vs AFG: एकमात्र टेस्ट मैच में एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम का समय बचा है. ऐसे में दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियों को और भी तेज कर दिया है. इस मुकाबले में सभी की नजरें एक अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के ऊपर रहने वाली है. इस मुकाबले में हिटमैन एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.
रोहित शर्मा बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
साल 2007 से रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी साल 2013 तक उनका करियर अच्छा नहीं रहा था. जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें सलामी बल्लेबाज बनाने का अहम फैसला किया. जिसके बाद से रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है. आज के समय में रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज 16 हजार रन इंटरनेशनल रन बनाने के बहुत ही करीब नजर आ रहे हैं. रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में सिर्फ 6 रन और बनाते ही ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने ये कारनामा किया था. पहले नंबर पर मौजूद वीरेंद्र सहवाग के नाम 16119 रन दर्ज हैं. हिटमैन के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का भी इस सीरीज में अच्छा मौका है.
ये भी पढ़ें: अगला मुकाबला कब खेलते हुए नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी? फैंस को है तूफानी शतक का इंतजार
हिटमैन की जगह पर भी है खतरा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर भी फिलहाल चाहते हैं कि रोहित शर्मा के बल्ले से लगातार रन आए. अगर रोहित इस सीरीज में रन नहीं बनाते हैं, तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ऐसी स्थिति में यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा को रिप्लेस कर देंगे. रोहित शर्मा पिछली सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.
ये भी पढ़ें: ICC ODI World Cup 2027 की डेट आ गई सामने! इस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला?
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
51 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines