हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: T20I सीरीज से पहले ईशान किशन की चोट पर सस्पेंस खत्म, नवदीप सैनी ने दिया बड़ा अपडेट

Ishan Kishan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से ठीक पहले ईशान किशन को अभ्यास करते हुए चोट आई थी. नेट बॉलर नवदीप सैनी की बाउंसर पर किशन चोटिल हुए थे. अब नवदीप ने खुद ईशान की चोट पर अपडेट दिया है.

विज्ञापन
ईशान किशन की चोट पर आया अपडेट (Image: ANI)

Ishan Kishan Injury Update: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज से ठीक पहले ईशान किशन को अभ्यास करते हुए चोट आई थी. नेट बॉलर नवदीप सैनी की बाउंसर से बचने की कोशिश में किशन को कमर में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद टीम फिजियो ने उन्हें चेक किया. ईशान मौजूदा समय में T20I के नंबर 1 बल्लेबाज हैं और उनकी चोट टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. हालांकि, नवदीप ने अब ईशान की चोट पर अपडेट दिया है.

ईशान किशन की चोट पर आया अपडेट

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी दिल्ली में टीम इंडिया के नेट बॉलर के रूप में काम कर रहे हैं. चोटिल होने के बाद किशन ने फिजियो कमलेश जैन की निगरानी में सेशन बिताया. बाद में नवदीप सैनी ने ईशान किशन से उनकी चोट पर अपडेट लिया. सैनी ने कहा, ‘मैं और ईशान किशन काफी समय से साथ खेल रहे हैं. हम एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं. मुझे उनकी कमजोरियां पता हैं और इसी वजह से मैंने छोटी गेंद डालकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की. वह गेंद नहीं खेल पाए. मैं बाद में उनके पास गया और उनसे पूछा कि वह कैसे हैं. उन्होंने साफ कर दिया कि वह ठीक हैं. इसी वजह से चिंता करने की कोई बात नहीं है.’

ईशान किशन के लिए यादगार रहा है 2026

ईशान किशन के लिए 2026 बल्ले से शानदार रहा है. किशन ने इस साल 23 मैचों में हिस्सा लिया है और 35.30 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 812 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 176.91 रहा है और उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन है. उन्होंने 2026 में 6 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है. वह भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले T20I बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा, कौन होगा वैभव सूर्यवंशी का जोड़ीदार? कप्तान-कोच लेंगे फैसला

दलीप ट्रॉफी में कैसा रहा ईशान का प्रदर्शन

दलीप ट्रॉफी 2026 में भी ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की. ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए ईशान ने 3 मैचों में 409 रन बनाए. वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. फाइनल मुकाबले में किशन ने दो पारियों में 350 रन जड़े थे. किशन बेहतरीन फॉर्म में हैं और इसका फायदा भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मिल सकता है.

विज्ञापन

IND vs AFG, T20I सीरीज का शेड्यूल

  • 13 सितंबर 2026: भारत vs अफगानिस्तान – पहला T20I मैच (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 15 सितंबर 2026: भारत vs अफगानिस्तान – दूसरा T20I मैच (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 17 सितंबर 2026: भारत vs अफगानिस्तान – तीसरा T20I मैच (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 गेंदों में किया ढेर, टीम इंडिया के प्रैक्टिस का VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola