IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना शिकंजा कस दिया है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले मानव सुथार के लिए ये यादगार बन चुका है. उन्होंने 23 साल की उम्र में इस मैच में डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. मानव सुथार ने अपनी फिरकी के दम पर अफगानिस्तानी बल्लेबाजों को खूब नचाया. उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है जो कि बीते 18 सालों में कोई भी भारतीय नहीं कर पाया था. मानव सुथार ने इस मैच में 6 विकेट हॉल लेते हुए इतिहास रचने का काम किया. 

---विज्ञापन---

टेस्ट डेब्यू इनिंग्स में बेस्ट बॉलिंग फिगर 

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए पहली ही पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कीर्तिमान हासिल कर लिया है. उन्होंने पहली ही पारी में ये अद्भुत कमाल किया. उन्होंने 22 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इसी के बीते 18 सालों में वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले साल 2008 में टीम इंडिया के लिए अमित मिश्रा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए पहली ही पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. यहां देखें लिस्ट…

---विज्ञापन---

क्रमांकखिलाड़ी का नामप्रदर्शन (विकेट-रन)विपक्षी टीमसाल
1मोहम्मद निसार5/93इंग्लैंड1932
2वामन कुमार5/64पाकिस्तान1961
3आबिद अली6/55ऑस्ट्रेलिया1967
4दिलीप दोशी6/103ऑस्ट्रेलिया1979
5नरेंद्र हिरवानी8/61वेस्टइंडीज1988
6अमित मिश्रा5/71ऑस्ट्रेलिया2008
7मानव सुथार6/33अफगानिस्तान2026

अफगानिस्तान की हालत खराब

अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट में जूझती हुई नजर आ रही है. पहले भारतीय बल्लेबाजों ने अफगानी गेंदबाजों को जमकर थकाने का काम किया. इसके बाद बारी जब भारतीय गेंदबाजों की आई तो अफगानिस्तान की टीम फॉलो ऑन भी नहीं बचा पाई. पहली पार में अफगानी टीम मानव सुथार के फिरकी के सामने बिखर गई. पहली पारी में टीम महज 152 रन ही बना पाई. कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान को एक बार फिर से बल्लेबाजी का न्योता दिया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ‘मुझे जरूरत नहीं…’ भारत का नया T20I कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने साधा गौतम गंभीर पर निशाना?

---विज्ञापन---