टीम में अब सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो चुकी है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या पहले टी-20 मुकाबले में ही बुमराह का प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाएगा या नहीं? हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनके पहले मैच से खेलने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हिंट दिया था.
वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसे मौका देंगे.
---विज्ञापन---
IND vs AFG 1st T20I Today Cricket Match Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज की आज से शुरुआत हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है. एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के कारण ये मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में दोनों ही टीमों टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी. जिससे उन्हें लक्ष्य का पीछा करने को मिले.
India vs Afghanistan 1st T20I: कब और कहां देखें मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मैच 13 सितंबर यानी आज शाम 7 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में इस मैच का लाइव प्रसारण होगा. फैंस ऑनलाइन इसे फैनकोड ऐप पर देख सकते हैं.
---विज्ञापन---
India vs AFG 1st T20I Match: संभावित प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सिद्दिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी.
---विज्ञापन---
IND vs AFG 1st T20I Cricket Match: पिच और मौसम रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री होने के कारण खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. यहां की सपाट पिचों पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. इस पिच पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी भी हो सकती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. यहां ज्यादातर टीमें लक्ष्य चेज करना पसंद करती हैं. ऐसे में इस मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में मैच खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद नई दिल्ली में बारिश की संभावना 20% है. इससे कुछ घंटे पहले वर्षा होने की संभावना बहुत अधिक है, जिससे मैदान की हालत बिगड़ सकती है. नई दिल्ली में 44% बादल छाए रहेंगे और तापमान 33-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
---विज्ञापन---
IND vs Afghanistan 1st T20I: हेड टू हेड
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 8 मुकाबले भारतीय टीम ने जीते हैं, तो वहीं 1 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा है. अफगानिस्तान की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीती है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी सभी अपडेट....
---विज्ञापन---