India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल जाएंगे. टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर बतौर मेहमान टीम सीरीज खेलेगी, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में इस सीरीज में फैंस को भरपूर रोमांच और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
घरेलू मैदान पर टीम इंडिया का मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है. अगर आप भी भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबले स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं तो बिना किसी देरी के अभी मैच टिकट बुक कर लीजिए. आइए आपको बताते हैं भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के टिकटों की बिक्री, कीमत और बुकिंग प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं.
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के टिकट कैसे खरीदें?
जो क्रिकेट फैंस भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज के मुकाबलों का स्टेडियम में बैठकर लाइव आनंद लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर ThumpN (थंपएन) के ऐप और वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. टिकटों की बिक्री 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है. भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबलों की भारी मांग को देखते हुए टिकट जल्द बिक सकते हैं. ऐसे में अगर आप स्टेडियम में मैच देखने की योजना बना रहे जल्द ही अपना टिकट बुक कर लें.
कितनी है टिकटों की कीमत?
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के टिकटों के दाम काफी कम रखे गए हैं. सबसे किफायती टिकट जनरल एडमिशन की है, जिसकी कीमत 349 रुपये है. वहीं, टेरेस स्टैंड के लिए आपको 499 रुपये वाला टिकट लेना होगा. वहीं, फैंस के लिए मिड रेंज में 749 रुपये से लेकर 2500 रुपये के बीच भी टिकट उपलब्ध है. वहीं, कॉरपोरेट बॉक्स की कीमत करीब 4000 रुपये से है, जबकि हॉस्पिटैलिटी पैकेज के लिए 12,500 रुपये या उससे अधिक खर्च करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा से पहले ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स कर चुके हैं TV शो होस्ट, क्रिकेट के बाद छोटे पर्दे पर जीता फैंस का दिल
| टिकट कैटेगरी | कीमत |
|---|---|
| जनरल एडमिशन | 349 रुपये से |
| टेरेस स्टैंड | 499 रुपये तक |
| मिड रेंज स्टैंड | 749 से 2500 रुपये |
| कॉरपोरेट बॉक्स | 4000 रुपये से |
| हॉस्पिटैलिटी पैकेज | 12,500 रुपये से अधिक |
भारत-अफगानिस्तान टी20I हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें टीम इंडिया ने 7 मुकाबले जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को एक मैच में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा था और भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी.
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20 मैच: 13 सितंबर, नई दिल्ली
- दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर, नई दिल्ली
- तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर, नई दिल्ली
ये भी पढ़ें- 10 चौके और 5 छक्के… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त विहान मल्होत्रा ने मचाई तबाही, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines