रोहित शर्मा से पहले ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स कर चुके हैं TV शो होस्ट, क्रिकेट के बाद छोटे पर्दे पर जीता फैंस का दिल

Indian Cricketers who Hosted TV Shows: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही टीवी पर एक शो होस्ट करने नजर आएंगे. रोहित सोनी टीवी पर नया रियलटी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के जरिए टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं. हालांकि, उनसे पहले भी 5 भारतीय क्रिकेटर्स टीवी शो होस्ट कर चुके हैं.

Rohit Sharma
1 / 7
रोहित शर्मा करेंगे टीवी शो होस्ट (PIC Credit -Sony LIV/Instagram)

Indian Cricketers who Hosted TV Shows: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और  दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने के बाद अब टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. हिटमैन सोनी टीवी पर नया रियलटी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के जरिए टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं. 19 सितंबर से इस शो में रोहित बतौर होस्ट नजर आएंगे. वह पहली बार किसी टीवी शो को होस्ट करने वाले हैं, जहां वे अपने अनोखे अंदाज से फैंस का भरपूर मनोरंजन करते दिखाई देंगे. (PIC Credit -Instagram)  

विज्ञापन

रोहित से पहले भी कई दिग्गज कर चुके हैं TV शो होस्ट

रोहित से पहले भी कई दिग्गज कर चुके हैं TV शो होस्ट2 / 7

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब कोई भारतीय क्रिकेटर टीवी शो होस्ट करने वाला है. रोहित शर्मा से पहले भी कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स टीवी शो होस्ट कर चुके हैं और टीवी की दुनिया में खूब नाम कमा चुके हैं. कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने कमेंट्री और एक्सपर्ट पैनल के अलावा टीवी शो होस्ट करने की जिम्मेदारी भी संभाली है. सौरव गांगुली से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक कई दिग्गज TV पर बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं. (PIC Credit -Instagram)

विज्ञापन

1. सौरव गांगुली

1. सौरव गांगुली3 / 7

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली क्रिकेट के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी काफी लोकप्रिय रहे हैं. गांगुली ने बंगाली टेलीविजन के मशहूर क्विज शो 'दादागिरी अनलिमिटेड' को होस्ट किया है. गांगुली ने अपने खास अंदाज और बेहतरीन बातचीत के दम पर इस शो को दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर बना दिया है. क्रिकेट मैदान पर आक्रामक कप्तानी के लिए मशहूर 'दादा' ने टीवी होस्ट के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई. गांगुली कौन बनेगा करोड़पत्ति के बंगाली वर्जन 'के होबे बांग्लार कोटिपोटी' भी होस्ट कर चुके हैं. वहीं, गांगुली इस समय 'बीग बॉस बांग्ला' का तीसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं. (PIC Credit - Instagram)

2. नवजोत सिंह सिद्धु

2. नवजोत सिंह सिद्धु4 / 7

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धु टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद सिद्धु कई सालों तक टीवी पर बतौर होस्ट और जज नजर आए. सिद्धु ने 'इंडिया गॉट टैलेंट' सीजन 11, 'द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज', 'कॉमेडी नाइट्स वीद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो' और 'द ग्रेट इंडिन कपील शो' में जज के रूप में नजर आ चुके हैं. उनकी शायरी, मजेदार वन-लाइनर्स और खास अंदाज ने उन्हें छोटे पर्दे का लोकप्रिय चेहरा बना दिया है. क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर एंटरटेनमेंट शो तक, उन्होंने अपने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. (PIC Credit -Instagram)

विज्ञापन

3. वीरेंद्र सहवाग

3. वीरेंद्र सहवाग5 / 7

पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी टीवी शो की दुनिया में अपना हाथ आजमा चुके हैं. मैदान पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग ने 2017 में Epic TV चैनल पर 'उम्मीद इंडिया' शो के जरिए टीवी जगत में कदम रखा था. यह शो ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स की तैयारी कर रहे 13 भारतीय एथलीटों की प्रेरणादायक यात्राओं, संघर्षों और ट्रेनिंग रूटीन पर केंद्रित था. इसके अलावा, सहवाग ने 2016 में 'वीरू के फंडे' वेब सीरीज भी होस्ट किया था. छोटे पर्दे पर उनका बेबाक और मजाकिया अंदाज दर्शकों को भी काफी पसंद आया. (PIC Credit - Instagram)

4. हरभजन सिंह

4. हरभजन सिंह6 / 7

भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी टीवी शो होस्ट करने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं. 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन भी कई टीवी शो पर होस्ट और जज के रूप में नजर आ चुके हैं. हरभजन ने MTV के मशहूर शो 'रोडिज' में बतौर जज और गैंग लीडर के तौर पर काम किया है. इसके अलावा, वह 'भज्जी ब्लास्ट' और अपनी पत्नी गीत बसरा के साथ 'हु इज द बॉस' ऑनलाइन चैट शो होस्ट कर चुके हैं. क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने वाले भज्जी छोटे पर्दे पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. (PIC Credit -Instagram)

विज्ञापन

5. अजय जडेजा

5. अजय जडेजा7 / 7

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा भी टीवी की दुनिया में काफी सक्रिय रहे हैं. अपनी शानदार फील्डिंग और स्टाइलिश बल्लेबाजी के लिए मशहूर जडेजा ने क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी कदम रखा था. जडेजा ने चैनल7 पर 'पावर गेम' नाम के शो को होस्ट किया था. इसके अलावा, उन्होंने 'झलक दिखला जा' सीजन 1 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. वहीं, जडेजा 'कॉमेडी सर्कस' में बतौर जज और गेस्ट भी नजर आ चुके हैं. वह आज भी क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर टीवी स्क्रीन पर नजर आते हैं. (PIC Credit - Instagram)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन