IND vs AFG, Hardik Pandya: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. लेकिन इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हार्दिक को पैर में चोट लगी है. इस चोट के कारण हार्दिक की वापसी पर ब्रेक लग गया है और उनका अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना मुश्किल हो गया है.
अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत कर रहे थे, लेकिन पैर में लगी चोट के कारण अब उनका खेलना मुश्किल हो गया है. सिलेक्टर्स इसी सप्ताह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन करेंगे, जिसमें हार्दिक का चुना जाना मुश्किल नजर आ रहा है.
एक सूत्र ने TOI को बताया कि, “हार्दिक पांड्या बिना किसी परेशानी के तेजी से रिकवरी कर रहे थे, लेकिन पैर में तकलीफ के कारण उन्हें गेंदबाजी रोकने की सलाह दी गई है. वह जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे, लेकिन अफगानिस्तान सीरीज नजदीक होने के कारण जरूरी फिटनेस स्तर तक पहुंचना संभव नहीं है. बल्लेबाजी और चलने-फिरने के लिहाज से कोई खास समस्या नहीं है, लेकिन पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही उन्हें खेलने की अनुमति दी जाएगी.”
लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे हार्दिक
32 वर्षीय हार्दिक पांड्या आखिरी बार 24 मई को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए थे. इसके बाद से हार्दिक ने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था. तब से वह अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज और उसके बाद आयारलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेले गए वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए.
हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले क्वाड्रिसेप्स में हल्की मोच आ गई थी. तब से वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और टीम में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब पैर में लगी चोट के कारण उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर ब्रेक लग गया है.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव, एक साथ 7 खिलाड़ी हुए बाहर, सरफराज-गुल की भी हुई छुट्टी
जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर भी संशय बरकरार
इससे पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबकि, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है. बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं. हालांकि, वह आगामी एशियन गेम्स में खेलते नजर आ सकते हैं.
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टी20 मैच: 13 सितंबर, नई दिल्ली
- दूसरा टी20 मैच: 15 सितंबर, नई दिल्ली
- तीसरा टी20 मैच: 17 सितंबर, नई दिल्ली
ये भी पढ़ें- कब शुरू होगा रोहित शर्मा का डेब्यू शो ‘फैमिली फुल हाउस’? TV पर दिखेगा ‘हिटमैन’ का नया अंदाज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Sahil Malhotra from TOI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines