IND vs AFG: टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान को हरा टेस्ट मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी. अब बारी वनडे सीरीज की है. सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर से चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते वो वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. पांड्या अपनी फिटनेस को लेकर बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगातार पसीना बहा रहे थे.
BCCI ऑफिशियल ने क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर कहा, “काफी देरी से उनको य चोट लगी है. ये एक लो ग्रेड चोट है. उनके पैर में स्प्रेन की दिक्कत हुई है. इसमें कुछ भी लंबे समय के लिए नहीं है लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उनको अगले कुछ दिनों के लिए वजन उठाने से मना किया है. हार्दिक बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रहेंगे और अपनी रिकवरी पर काम करेंगे.”
IPL के दौरान भी हुए थे चोटिल
हार्दिक पांड्या आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे. इसके चलते उनको कुछ मैचों से बाहर भी बैठना पड़ा था. आईपीएल खत्म होने के बाद से ही वो लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे और वनडे सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट भी हो चुके थे. अंतिम समय में लगी इस चोट ने टीम की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. टीम मैनेजमेंट इस सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर सकती है.
IND vs AFG ODI सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | समय (स्थानीय/IST) | स्थान |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे (डे-नाइट) | 13 जून 2026 (शनिवार) | दोपहर 1:30 बजे | धर्मशाला |
| दूसरा वनडे (डे-नाइट) | 17 जून 2026 (बुधवार) | दोपहर 1:30 बजे | लखनऊ |
| तीसरा वनडे (डे-नाइट) | 20 जून 2026 (शनिवार) | दोपहर 1:30 बजे | चेन्नई |
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने पास की अग्निपरीक्षा! ODI सीरीज के लिए पूरी तरह फिट, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines