हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भी होंगे ODI सीरीज से बाहर? स्टार युवा खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत

IND vs AFG: टीम इंडिया 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलने उतरेगी. इस सीरीज से विराट कोहली बाहर हो चुके हैं तो वहीं रोहित शर्मा के खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. वो भी इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं और इनके बाहर होते ही एक युवा स्टार खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

IND vs AFG: टीम इंडिया 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम साल 2027 में होने वाले विश्व कप की तैयारी कर रही है और ये सीरीज उसी की शुरुआत मानी जा सकती है. विराट कोहली इस सीरीज के हैमस्ट्रिंग के चलते बाहर हो चुके हैं तो वहीं रोहित शर्मा को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है. वो भी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. सिलेक्टर्स ने उनको स्क्वाड में शामिल तो किया है लेकिन उनकी फिटनेस सवालों के घेरे में बनी हुई है. 

आईपीएल 2026 में चोटिल हुए थे रोहित

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे. उनको टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई, जिसके बाद वो कई मैचों से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने बल्लेबाज के तौर पर फ्रेंचाइजी के लिए टूर्नामेंट में वापसी तो की थी लेकिन फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतर रहे थे. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी उनके खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस सीरीज में अगर उनको खेलना है तो फिटनेस टेस्ट पास करना होगा और सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभी तक वो बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फिटनेस क्लीयरेंस के लिए नहीं पहुंचे हैं. 

जायसवाल को मिल सकता है मौका

रोहित शर्मा अगर सीरीज शुरू होने तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम इंडिया को उनके रिप्लेसमेंट पर विचार करना होगा. उनके लिए यशस्वी जायसवाल सबसे शानदार विकल्प नजर आ रहा है. जायसवाल टीम इंडिया के लिए आखिरी बार इस साल की शुरुआत में हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. इस सीरीज में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक भी जड़ा था. अभी तक वो टीम इंडिया के लिए 4 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 171 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- Pakistan vs Australia 3rd ODI Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola