IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान की टीम ने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है. टीम ने एक ऐसे धाकड़ तेज गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल किया है जिसने टेस्ट मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. इस खिलाड़ी टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था और अफगानी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बना था.
मोहम्मद सलीम को मिला ODI सीरीज में मौका
टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के बाद अफगानिस्तान मैनेजमेंट ने मोहम्मद सलीम को वनडे स्क्वाड के 15 सदस्यीय दल में शामिल करने का फैसला किया है. उन्होंने टेस्ट मैच में अपनी तेज गति वाली गेंदों से हर किसी को प्रभावित किया था. इस मैच में उन्होंने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी. उन्होंने टीम के लिए अब तक केवल 2 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं लेकिन उनको एक भी सफलता नहीं मिली है. आखिरी बार साल 2023 में वो टीम इंडिया के लिए वनडे मैच खेलने वाले हैं.
IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल
| क्रमांक | तारीख | मैच | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 13 जून 2026 (शनिवार) | पहला वनडे (डे/नाइट) – भारत बनाम अफगानिस्तान | धर्मशाला | दोपहर 1:30 बजे |
| 2 | 17 जून 2026 (बुधवार) | दूसरा वनडे (डे/नाइट) – भारत बनाम अफगानिस्तान | लखनऊ | दोपहर 1:30 बजे |
| 3 | 20 जून 2026 (शनिवार) | तीसरा वनडे (डे/नाइट) – भारत बनाम अफगानिस्तान | चेन्नई | दोपहर 1:30 बजे |
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का ODI स्क्वाड
अफगानिस्तान की ODI टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सिद्दिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी.
संबंधित खबरें
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
12 mins agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
40 mins agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
57 mins agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
2 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
3 hrs agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
3 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines