---विज्ञापन---

BAN vs AUS 2nd ODI Live Streaming: बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

BAN vs AUS 2nd ODI Live Streaming: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में बांग्लादेश की टीम जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने के लिए उतरेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच को आप लाइव कब और कहां देख पाएंगे.

---विज्ञापन---

BAN vs AUS 2nd ODI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के दौरे पर है. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ भी सीरीज हार की कगार पर खड़ी है. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और अब दूसरे वनडे मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम जोश इंग्लिस की कप्तान में इस शर्मनाक हार से बचना चाहेगी. बांग्लादेश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज तक कभी भी वनडे सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में ये जीत उनके लिए बेहद ही खास होने वाली है. चलिए आपको बताते हैं कि आप इस रोमांचक मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं. 

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कब खेला जाएगा? 

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये मुकाबला 11 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार पहले वनडे मैच की शुरुआत 10 बजकर 30 मिनट पर होगी तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. ऑस्ट्रेलिया की कमान जोश इंग्लिस के हाथों में होगी तो वहीं मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे. 

---विज्ञापन---

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच कहां खेला जाएगा?

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में क्रिकेट प्रेमी अगर बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच का ये अहम मुकाबाल लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए फैन कोड एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके लिए सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश (Bangladesh) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

बांग्लादेश टीम: तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), मोसादेक हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तनवीर इस्लाम, सैफ हसन, नुरुल हसन

ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, कूपर कोनोली, लियाम स्कॉट, मैथ्यू कुहनेमैन, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू शॉर्ट, बेन ड्वारशुइस, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IND A vs AFG A Live Streaming: जियोहॉटस्टार नहीं, अब इस चैनल पर होगी वैभव सूर्यवंशी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें ट्राई सीरीज की डिटेल्स

First published on: Jun 11, 2026 09:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola