Ishan Kishan Possible Replacements: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर को होने जा रही है. श्रृंखला के तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहले T20I से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा. अभ्यास करते हुए ईशान किशन को कमर में चोट आई. नेट बॉलर नवदीप सैनी ने बताया है कि ईशान किशन ठीक हैं. हालांकि, ईशान किशन टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और एशियन गेम्स 2026 करीब हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ईशान को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहेगा.
कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर एक मैच के लिए इस विकेटकीपर बल्लेबाज को आराम दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में नंबर 3 का स्पॉट खाली हो जाएगा और कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में उनकी जगह ले सकते हैं.
संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
संजू सैमसन टीम इंडिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. हालांकि, प्लेइंग 11 में उनकी जगह पक्की नहीं है. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके वैभव सूर्यवंशी ने ओपनर के रूप में अपना स्थान पक्का करा लिया है. ईशान किशन खेलते हैं, तो संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, अगर ईशान को पहले T20I से आराम दिया जाता है, तो संजू की प्लेइंग 11 में जगह बन सकती है. वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. यह एक तरह से संजू के लिए खुद को साबित करने का एक आखिरी मौका भी बन सकता है.
तिलक वर्मा नंबर 3 पर कर सकते हैं वापसी
ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी से पहले तिलक वर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते थे. अब वह नंबर 5-6 पर बल्लेबाजी करते हैं और उनका किरदार बदल गया है. हालांकि, अगर ईशान किशन पहला T20I नहीं खेल पाते हैं, तो तिलक वर्मा को नंबर 3 पर भेजा जा सकता है और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. ईशान की मौजूदगी में सुंदर की जगह बनना मुश्किल है लेकिन अगर वह बाहर हुए, तो बल्लेबाजी क्रम पर बदलाव हो सकता है और लोअर ऑर्डर में सुंदर उतर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं ये 5 अफगानी खिलाड़ी, T20I सीरीज में जीत पर होंगी नजरें
ईशान किशन की प्लेइंग 11 में जगह लेने के लिए टीम मैनेजमेंट के पास संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो विकल्प हैं. हालांकि, संजू सबसे बेहतरीन विकल्प रहेंगे, क्योंकि इससे उन्हें बल्लेबाजी क्रम पर उथल-पुथल करने की जरूरत नहीं होगी.
पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: संजू-ईशान IN, दुबे OUT… पहले T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
25 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
53 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines