IND vs AFG Match Timing Changed: भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला T20I मैच खेला जाएगा. अफगानिस्तान इस सीरीज को होस्ट कर रहा है. दोनों टीमें जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज की शानदार तरीके से शुरुआत करना चाहेगी. इस बड़े मैच को लेकर अब एक बड़ा बदलाव हुआ है. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मैच थोड़ी देरी से शुरू होगा. आइए इस मुकाबले की नई टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच की टाइमिंग में बदलाव
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की टाइमिंग में बदलाव हुआ है. दोनों टीमों के बीच मैच शाम 7 बजे शुरू होने वाले थे. हालांकि, अब 7:30 बजे भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I मैचों की शुरुआत होगी. आखिरी टाइमिंग पर समय में बड़ा बदलाव देखने को मिला. मैच अब ऐलान की गई टाइमिंग से आधे घंटे की देरी से शुरू होगा. बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के कप्तान टॉस के लिए अब शाम 6:30 बजे की जगह 7 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां देख पाएंगे IND vs AFG मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इंग्लैंड और हिंदी में इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी मैच का प्रसारण होगा. दोनों ही जगह हाई-क्वालिटी में इस मैच का आनंद उठाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- बदल गया समय, एशियन गेम्स में अब इतने बजे होंगे टीम इंडिया के मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
कैसा है IND vs AFG का T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक T20 इंटरनेशनल में कुल 9 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें से भारत ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था. अफगानिस्तान को अभी भी टीम इंडिया के खिलाफ T20I में पहली जीत की तलाश है. दोनों टीमें इस सीरीज को एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के रूप में देख रही हैं.
भारत-अफगानिस्तान का T20I सीरीज के लिए स्क्वाड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: पहले T20I मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, नई दिल्ली के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines