IND vs AFG: दिल्ली में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs AFG Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. मैच से पहले यहां जानिए दिल्ली की पिच रिपोर्ट.

India vs Afghanistan T20

भारत-अफगानिस्तान पहला टी20I मैच आज (PIC Credit -AI)

IND vs AFG 1st T20I Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज यानी रविवार, 13 सितंबर से होने जा रही है. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी, तो वहीं इब्राहिम जादरान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा रहेगा दिल्ली की पिच का मिजाज.

विज्ञापन

दिल्ली की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्रीज होने के कारण खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. इस पिच पर अच्छा बाउंस और रफ्तार भी मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और बल्लेबाजों को खुलकर शॉट्स खेलने का मौका मिलता है. यहां की सपाट पिचों पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. इस पिच पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

भारत-अफगानिस्तान दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं और ऐसे में इस मैच में भी खूब रनों की बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी भी हो सकती है और स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. यहां ज्यादातर टीमें लक्ष्य चेज करना पसंद करती हैं. ऐसे में इस मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

IND vs AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले में खेले जा चुके हैं. इनमें टीम इंडिया ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. अफगानिस्तान की टीम अब तक भारत को किसी टी20I मैच में नहीं हरा सकी है और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG मैच का बदल गया समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा पहला T20I

IND vs AFG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ