IND vs AFG 1st T20 Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी इस पर बड़ा सवाल है। हालांकि, मैच से एक दिन पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके काफी हद तक इसके ऊपर से पर्दा हटा दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट कोहली पहले टी20 से बाहर रहेंगे। वहीं रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग करने की बात भी उन्होंने कंफर्म कर दी। इसके बाद एक दो पोजीशन ही ऐसी हैं जिनको लेकर कंफ्यूजन है।
शुभमन गिल को मिलेगा मौका!
विराट कोहली पहले टी20 से बाहर हैं और अब शुभमन गिल को इस मैच में मौका मिलना तय है। यानी मोहाली में होने वाले इस मैच में वह नंबर 3 पर खेलते नजर आ सकते हैं। लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में गिल ने अक्सर ओपनिंग ही की है। ऐसे में तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी भी नंबर 3 और नंबर 4 के लिए दावेदार हैं। रिंकू सिंह पिछले कुछ मैचों से नंबर 5 पर खेलते आ रहे हैं।
वहीं संजू सैमसन उनके साथ नंबर 6 पर रहते हुए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। यानी नंबर 5 और नंबर 6 पर यह दोनों खिलाड़ी रहेंगे। संजू ही विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिलेगा। कुलदीप यादव या रवी बिश्नोई में से भी कोई एक ही खेलता नजर आएगा। अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार फास्ट बॉलिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इस तरह की अगर प्लेइंग 11 होगी तो गिल या शिवम दुबे में से किसी को बाहर होना पड़ सकता है।
भारत की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल/शिवम दुबे, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल को क्यों किया गया टीम से बाहर? दिग्गज ने कुलदीप यादव को बताया जिम्मेदार
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: Dream 11 टीम में इन खिलाड़ियों को करें शामिल, हो सकता है तगड़ा फायदा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines