IND U19 vs PAK U19: दुबई के मैदान पर एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 खेला गया. जहां पर पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने इंडिया अंडर-19 को फाइनल मुकाबले में 191 रनों से हरा दिया. इस हार ने सभी भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया. टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 2017 के बाद एक और बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में हरा दिया. इसके अलावा अंडर-19 लेवल पर भारत 2006 में पाकिस्तान से फाइनल भी हरा था. पाकिस्तान की इन तीनों जीत में सरफराज अहमद का बड़ा रोल रहा है.
सरफराज अहमद ने फिर तोड़ा भारतीय फैंस का दिल
पाकिस्तान अंडर-19 टीम की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम के मेंटर सरफराज अहमद का रहा. युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान को दिया. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की युवा टीम का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने टीम के युवा खिलाड़ियों को संभाले रखा और अंत में टीम को चैंपियन भी बनाया. सरफराज ने कप्तान और युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. जीत के बाद वो अंडर-19 के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर डांस करते हुए भी नजर आए. जिसके बाद वो खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट भी करते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav ने अपनी खराब फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे करेंगे धमाकेदार वापसी
2 बार पहले भी भारत का दिल तोड़ चुके हैं सरफराज अहमद
साल 2017 में सरफराज अहमद पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे थे. उस समय पाकिस्तान और टीम इंडिया का सामना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुआ था. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से ढह गई थी. साल 2006 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पाकिस्तान और भारत की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर पाकिस्तान की टीम सरफराज अहमद की ही कप्तानी में खेल रही थी. उस समय भी इंडिया अंडर-19 टीम का फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: फाइनल में टीम इंडिया को हराकर पाकिस्तान बना चैंपियन, टूट गया म्हात्रे-सूर्यवंशी का सपना
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines