IND U19 vs PAK U19: फाइनल में टीम इंडिया को हराकर पाकिस्तान बना चैंपियन, टूट गया म्हात्रे-सूर्यवंशी का सपना 

IND U19 vs PAK U19: दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल खेला गया. जहां पर इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान अंडर-19 टीम से हुआ. फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करके पाकिस्तान की टीम ने भारत को 348 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और मुकाबला हार गई.

ind u19 vs pak u19 Final

ind u19 vs pak u19 Final

IND U19 vs PAK U19: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला गया. जहां पर इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हुआ. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी. जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 347 रन बनाए. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 156 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान इसी के साथ एशियाई चैंपियन बन गया. 

विज्ञापन

पाकिस्तान ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए हमजा जहूर ने 18 रन बनाए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रनों की पारी खेली. जिसमें 17 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उस्मान खान ने 35 रन बनाए तो वहीं अहमद हुसैन ने अहम 56 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना डाले. इंडिया अंडर-19 टीम के लिए दीपेश देवेंद्रेन ने 3 विकेट लिए तो वहीं हेनिल पटेल और खिलान पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.  

विज्ञापन

भारत का एशियाई चैंपियन बनने का सपना टूटा 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर-19 के बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके. एरोन जॉर्ज ने 16 रन बनाए. विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी के साथ ही साथ अभिज्ञान कूंडु भी फेल हो गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया सिर्फ 156 रनों पर ही सिमट गई और 191 रनों से हार गई. पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 4 विकेट तो वहीं मोहम्मद सैयाम और हुजैफा एहसान ने 2-2 विकेट लिए. अब्दुल सुभान को भी 2 विकेट मिले. इसी के साथ पाकिस्तान की टीम अंडर-19 लेवल पर एशियाई चैंपियन बन गई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ