IND U19 VS AUS U19: निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया. जहां पर लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 341 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने 41.1 ओवरों में सभी 10 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए. टीम इंडिया को मुकाबले में कुल 103 रनों की बेहद शानदार जीत मिली.
टीम इंडिया ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने 48 गेंदों में 47 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसमें 9 चौके भी शामिल थे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वीके विनिथ ने 92 गेंदों में 87 रनों की बहुत ही धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे यशवर्धन चौहान ने 100 गेंदों में 122 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसमें 15 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे. उनके अलावा कुशाग्र ओझा ने भी 20 गेंदों में 34 रन बनाए. जिसके कारण ही इंडिया की जूनियर टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए थॉमस वासेओ ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं पैट्रिक सुलिवन को 2 सफलता मिली.
बुरी तरह से हार गई ऑस्ट्रेलिया की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर19 की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने 29 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया था. जिसके बाद नंबर 3 के बल्लेबाज मैथ्यू लॉफ़ ने 42 रनों की पारी खेली. वहीं ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के कप्तान जैक जोसनेक ने भी 63 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे. ब्लेक कैटल ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs AUS U19: दूसरे मैच में बुरी तरह से फेल हो गए राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय, इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
अंत में ज़ेड हॉलिक ने भी 33 रन बनाकर लड़ाई की लेकिन उसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम 41.1 ओवरों में सभी 10 विकेट गंवाकर 238 रन ही बनाए. जिसके कारण ही इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम 103 रनों से जीत मिली. इसी के साथ टीम ने सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम कर लिया है. इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए चिगुरुपति वेंकट ने 3 विकेट झटके. वहीं काव्य पटेल और यशवर्धन चौहान को 2-2 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: जापान की टीम में चमके बिहार के अभिषेक आनंद, भारत के खिलाफ खेलने का नहीं मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
16 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
37 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
57 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines