IND A vs SL A Final Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई सीरीज के फाइनल में क्रिकेट प्रेमियों को वो देखने को मिला जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था. 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने इस मैच में बल्ले से आग बरसाई. उन्होंने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 324 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से महज 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली डाली. इस पारी में उन्होंने महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस पारी के दम पर उनके पास एक और महा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था लेकिन वो इसमें चूक गए. आइए आपको भी बताते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में…
सबसे तेज शतक जड़ने से चूके वैभव सूर्यवंशी
11 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव सूर्यवंशी के पास लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने का भी मौका उनके पास था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. अगर वो 29 गेंदों से पहले शतक पूरा करते तो वो लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाते. ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम दर्ज है. उन्होंने तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.
आउट होने पर मायूस हुए वैभव
फाइनल के इस खास मैच में वैभव सूर्यवंशी 94 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे. अगली गेंद पर उन्होंने एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधा फील्डर के हाथों में पहुंच गई. शतक से चूकने के बाद वैभव काफी निराश नजर आए और मायूस चेहरे के साथ ही डग आउट में पहुंचे. साल 2026 में वैभव ने 5 नॉकआउट मुकाबले खेले हैं जिसमें वो 4 अर्धशतक और 1 शतक जड़ चुके हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि श्रीलंका के खिलाड़ियों को लीग स्टेज मैच में वैभव से भिड़ना भारी पड़ा है.
ये भी पढ़िए- 6,6,6,6,6,6,6,6…फाइनल में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान,15 साल की उम्र में बने बड़े मैचों के खिलाड़ी, फिर किया साबित
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
44 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines