India A Players Flop vs PAK A

IND A vs PAK A: टीम इंडिया कैसे पाकिस्तान से हारी? इन 5 खिलाड़ियों का फ्लॉप शो पड़ा भारी!

India A Players Flop vs PAK A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया A को पाकिस्तान ए के खिलाफ हार मिली. आपको बता दें कि इंडिया A एक समय पर मैच में आगे नजर आ रहा था और 1 विकेट खोकर 79 रन बना दिए थे. हालांकि, इसके बाद विकेट गिरते थे और टीम इंडिया 136 ही बना पाई. पाकिस्तान टीम ने इसका सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और बड़ी जीत हासिल की. कुछ खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उन्हें हार मिली.

India A Players Flop vs PAK A: इंडिया A और पाकिस्तान A के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में मैच देखने को मिला था. दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद थी. इंडिया A एक समय मैच में आगे थी और 79 पर उन्होंने मात्र एक विकेट गंवाया था. वैभव सूर्यवंशी ने 45 और नमन धीर ने 35 रन की बढ़िया पारी खेली. टीम इंडिया 19 ओवर में ऑलआउट हो गई और सिर्फ 136 रन बना पाई. पाकिस्तान ने आसानी से 13.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया और मैच में बड़ी जीत अपने नाम की. पाकिस्तान ने 8 विकेट रहते जीत दर्ज की. कुछ खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन भारत की हार का कारण बना.

विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों का फ्लॉप शो पड़ा भारी!

पाकिस्तान A के खिलाफ इंडिया A के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. कप्तान जितेश शर्मा, नेहाल वढेरा और आशुतोष शर्मा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. रमनदीप सिंह ने मात्र 11 रन बनाए. इंडिया A का लोअर ऑर्डर फेल हो गया और इसी वजह से जहां 180-190 का स्कोर नजर आ रहा था, वहां टीम 136 ही बना पाई. पाकिस्तान के लिए माज सदाकत ने 79 बनाए और बड़े मैच में जीत दर्ज की. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ