IND A vs PAK A: वैभव सूर्यवंशी आज पाकिस्तानी गेंदबाजों को दिन में दिखाएंगे तारे! तूफानी शतक जड़ने का है मौका  

IND A vs PAK A: भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का नाम तेजी से ऊपर जा रहा है. इस युवा खिलाड़ी ने सिर्फ 14 वर्ष की उम्र में ही वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के अपने पहले मैच में यूएई के खिलाफ वैभव ने 42 गेंद पर 144 रन बनाए थे. अब वो पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ भी ऐसा ही कारनामा करने की तैयारी कर रहे हैं. 

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

IND A vs PAK A: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें खेलने वाली है. इस मुकाबले में सभी की नजरें इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई होंगी. यूएई के खिलाफ सूर्यवंशी ने पहले मुकाबले में सिर्फ 42 गेंदों में 144 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 11 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. अब वो इसी प्रदर्शन को वो पाकिस्तान के खिलाफ दोहराने का पूरा प्रयास करेंगे. इस मुकाबले में वैभव का तहलका मचाया बेहद अहम है. 

विज्ञापन

क्या वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ मचाएंगे धमाल? 

आईपीएल 2025 के बाद से ही वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश नहीं रहा है. उन्होंने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड में जाकर रन बनाए उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी जाकर बल्ले का जोर दिखाया है. रणजी ट्रॉफी 2025 में भी सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इसी फॉर्म को सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भी जारी रखा है. ऐसे में वो पाकिस्तान ए के खिलाफ भी कमाल की बल्लेबाजी करना चाहेंगे. इस मुकाबले में सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन करके मुख्य टीम के लिए भी अपना दावा मजबूत करेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके सूर्यवंशी और भी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. 

विज्ञापन

सूर्यवंशी के अलावा इन 3 खिलाड़ियों पर भी होगी नजरें 

वैभव सूर्यवंशी के अलावा पहले मुकाबले में कप्तान जितेश शर्मा ने भी बहुत अच्छी पारी खेली थी. जितेश ने भी 32 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने 8 चौके मारे और 6 गगनचुंबी भी जड़े थे. कप्तान जितेश भी पाकिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके खुद को बड़े मैच में भी साबित करना चाहेंगे. नमन धीर ने भी पहले मुकाबले में बल्ले से छोटी लेकिन अहम पारी खेली थी. अब वो पाकिस्तान के खिलाफ भी अहम पारी खेलना चाहेंगे. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या पर भी फैंस और मैनेजमेंट की नजरें रहने वाली हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ