IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर पहले दिन इंडिया ए ने शानदार शुरुआत की है. इस सीरीज में बेहद खराब शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल ने अब लय में वापसी कर ली है. उन्हें साई सुदर्शन का भी अच्छा साथ मिला है. जिसके कारण ही उन्होंने अब बैक टू बैक शतक इंडिया ए के लिए जड़ दिया है. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार शतक
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए खराब शुरुआत की थी. पहले मैच की पहली पारी में उन्होंने 17 रन बनाए, तो वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन ही आए थे. दूसरे मैच की पहली पारी में तो जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर सवाल उठने लगे थे. उन्हें बाहर करने की मांग भी सोशल मीडिया पर उठ रही थी. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 155 रन ठोक दिए थे.
इसी फॉर्म को जारी रखते हुए अब यशस्वी जायसवाल ने तीसरे अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में 138 गेंदों में 102 रन बनाए हैं. इस पारी में जायसवाल आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. जायसवाल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 2 छक्के भी जड़े हैं. उनकी इस पारी के कारण न्यूजीलैंड की टीम बहुत ज्यादा दबाव में आ गई. वहीं टेस्ट सीरीज से पहले जायसवाल का भी आत्मविश्वास भी बढ़ गया है. अब वो टेस्ट सीरीज में भी ऐसी ही बल्लेबाजी करना चाहेंगे.
मैच में टीम इंडिया को मिली शानदार शुरुआत
खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 59 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 179 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं 39 गेंदों में 12 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल उनका साथ निभा रहे हैं. टीम इंडिया के इन बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया है. अब तक सिर्फ डैनरू फर्न्स को ही सफलता मिली है. भारतीय टीम इस पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने का पूरा प्रयास करेगी.
ये भी पढ़ें: जेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
इस मुकाबले में टीम इंडिया के कई सितारे खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें दिग्गज रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. इंजरी के बाद कमबैक कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा भी प्लेइंग 11 में नजर आ रहे हैं. टॉप 3 में मुख्य टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा होने वाले 2 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 में जगह मिली है. जिसके कारण ही इंडिया ए की बहुत ही मजबूत नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 13 साल का शानदार करियर हुआ खत्म
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
14 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines