हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND A vs NZ A: लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी

IND A vs NZ A: टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम इंडिया के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेल रहे हैं. इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच मौजूदा समय में दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फेल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal न्यूजीलैंड दौरे पर हो रहे हैं फेल (Pic Credit- ANI)

IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. जिसका पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो गया था. अब 31 अक्टूबर से दूसरा मुकाबला शुरू हो रहा है. ये मुकाबला हेगले ओवल क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं. इस दौरान टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बार-बार फेल हो रहे हैं. जिससे कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की चिंता बढ़ गई है. 

यशस्वी जायसवाल एक बार फिर हुए फेल 

टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले मुकाबले की 2 पारियों में 22 रन ही बना सके थे. इस दौरान उनका औसत सिर्फ 11 रनों का था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि दूसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल इंडिया ए के लिए कमाल की पारी खेलकर कमबैक करेंगे. लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे. जायसवाल दूसरी मैच की पहली पारी में तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत ही मुश्किल में आ गई. 

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को अगर जीत दर्ज करनी है, तो सलामी बल्लेबाजों को रन बनाना पड़ेगा. पहले मुकाबले में केएल राहुल भी फेल हो गए थे. ये दोनों ही खिलाड़ी पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने वाले हैं. ऐसे में अगर दोनों पहले मुकाबले में फेल हो गए, तो टीम इंडिया के ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिले. 

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल और पडिक्कल का चला बल्ला 

मुकाबले में न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 41 रनों की अहम पारी खेली. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की पारी खेली. इस बीच यश राठौड़ पिछले मैच की फॉर्म को आगे नहीं बढ़ा सके और सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. स्मरण रविचंद्रन इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.  

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री

विज्ञापन

कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए 155 गेदों में नाबाद 99 रन बनाए हैं. अगले दिन वो शतक पूरा कर सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर सिर्फ 8 रन ही बना सके. मानव सुथार भी सिर्फ 22 रन ही जोड़ सके. फिलहाल दिन का खेल खत्म होने तक आकाशदीप 25 रन बनाकर जुरेल का साथ दे रहे हैं. न्यूजीलैंड के लिए फ्रेजर शेट ने 4 विकेट हासिल किए हैं. दूसरे दिन वो भी अपना 5 विकेट हॉल पूरा करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार, इंग्लैंड के खिलाफ भी फेल हुए गेंदबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola