हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल, खेली शानदार पारी 

IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर मुकाबले के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली थी. वहीं दूसरे दिन साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल ने कमाल की पारी खेली है.

विज्ञापन
Sai Sudharsan और Dhruv Jurel ने खेली शानदार पारी (Pic Credit- Screengrab)

IND A vs NZ A: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेल रहे हैं. बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में इंडिया ए के सितारे कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ा था. दूसरे दिन साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने कमाल की पारी खेली है, लेकिन वो शतक जड़ने से चूक गए. इन दोनों ही खिलाड़ियों की शानदार पारियों के कारण ही इंडिया ए की स्थिति मुकाबला में बहुत ही मजबूत हो गई है.  

साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी 

सलामी बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन ने पहले दिन ही 77 रन बनाए थे. लेकिन दूसरे दिन उन्होंने 11 रन और जोड़े. जिसके कारण ही वो 255 गेंदों में 88 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इससे पहले भी सुदर्शन ने भी इस सीरीज में कुछ अच्छी पारियां खेली है. सुदर्शन ने हाल के समय में बहुत ही कमाल की पारियां खेली है. इस मुकाबले में शतक जड़कर सुदर्शन मुख्य टीम की प्लेइंग 11 के लिए अपना ठोक सकते हैं. इस पारी में सुदर्शन ने कुल 11 चौके जड़े हैं. 

विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ध्रुव जुरेल ने पहले दिन की समाप्ति पर 12 रन बनाए थे. दूसरे दिन उन्होंने उस पारी को आगे बढ़ाते हुए 95 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े. जुरेल ने इससे पहले दूसरे मैच में भी शानदार शतक जड़ा था. टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले जुरेल लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया का भी आत्मविश्वास भी बढ़ गया है. जुरेल आगे भी ऐसा प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

इंडिया ए की टीम ने किया कमाल का प्रदर्शन 

पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 102 रन बनाए थे. वहीं देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 15 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. दूसरे दिन साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने अच्छी बल्लेबाजी की है. इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 122 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए हैं. तिलक ने 4 चौके जड़े हैं. तिलक इस मुकाबले में शतक जड़कर खुद को रेड बॉल क्रिकेट में भी साबित करना चाहेंगे. दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में 25 रन बनाए थे.  

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़ और सहवाग के बेटों पर टिकी निगाहें

विज्ञापन

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी 53 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन टी होने तक इंडिया ए की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 396 रन बना लिए हैं. इंडिया ए की टीम इस मुकाबले में 500 रनों के आंकड़े को पार करना चाहेगी. जिससे अगले 2 दिन गेंदबाजों को मैच जिताने का मौका मिल सके. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे मैच विनर नजर आ रहे हैं. इसके अलावा मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी भी टीम में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 Trade: अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola