IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले दोनों ही मुकाबले ड्रॉ रहे थे. दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 नवंबर से बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में होने वाला है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कई सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. 5 सुपरस्टार खिलाड़ियों की वापसी के कारण इंडिया ए की टीम आखिरी मुकाबले में बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. जिसमें सुपरस्टार बुमराह का नाम भी शामिल है.
जसप्रीत बुमराह
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं. बुमराह इस मुकाबले में रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं. बुमराह इस मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी करके फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. जिससे वो टेस्ट सीरीज से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ा सके. बुमराह का इंतजार भारतीय फैंस भी लंबे समय से कर रहे हैं.
रवींद्र जडेजा
एक और दिग्गज रवींद्र जडेजा भी इस मुकाबले में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जडेजा ने हाल के समय में रणजी ट्रॉफी 2026-27 में खेला है. जहां पर उन्होंने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जडेजा अब इंडिया ए के लिए भी उसी अंदाज में खेलना चाहेंगे. जिससे टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले जडेजा का भी आत्मविश्वास पूरी तरह से लौट सके.
नीतीश कुमार रेड्डी
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को वनडे टीम से इसी मुकाबले के लिए ही निकाला गया है. जिससे वो टेस्ट सीरीज से पहले रेड बॉल से ये मुकाबला खेल सके. रेड्डी की टेस्ट सीरीज में बहुत ही अहम भूमिका होने वाली है. जिसके कारण ही इंडिया ए के लिए अच्छा प्रदर्शन करके वो खुद को साबित भी करना चाहेंगे. खासकर उनकी गेंदबाजी पर सभी की नजरें रहने वाली है.
प्रसिद्ध कृष्णा
स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी के कारण वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट चाहती हैं कि कृष्णा टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए तीसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलें. टेस्ट सीरीज से पहले कृष्णा का फिटनेस टेस्ट भी हो जाएगा. वहीं उन्हें भी न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच में वापसी करना चाहेंगे टीम इंडिया के ये 5 सितारे, पहले मुकाबले में हुए थे फेल
तिलक वर्मा
मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा भी इस मुकाबले में नजर आने वाले हैं. ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं. जिसके कारण ही वो इस मुकाबले में नहीं नजर आने वाले हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर तिलक वर्मा को इस मुकाबले में मौका दिया जा सकता है. तिलक भी रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी, गिल-गंभीर को लेना होगा मुश्किल फैसला
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
12 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
55 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
57 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines