Dhruv Jurel 99 Runs Inning: भारत A और न्यूजीलैंड A के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच अच्छी पार्टनरशिप हुई. दोनों के आउट होने के बाद इंडिया A की टीम मुश्किल में आ गई थी, लेकिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 99 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला. बता दें कि अभी भी उनकी पारी का समापन नहीं हुआ है.
ध्रुव जुरेल ने खेली बेहतरीन पारी
टीम इंडिया ने 134 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की. 160 रन के स्कोर पर भारत ने फिर से विकेट गंवाया. हालांकि, इसके बाद ध्रुव जुरेल ने एक ओर से मोर्चा संभाला और मानव सुथार के साथ बढ़िया साझेदारी की. दोनों ने मिलकर 62 रन जोड़े. सुथार 22 रन पर पवेलियन लौट गए और फिर आकाश दीप के साथ जुरेल ने बेहतरीन साझेदारी की.
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए. ध्रुव जुरेल 155 गेंदों में 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अपनी पारी में वह अब तक 11 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं. उनके साथ क्रीज पर आकाश दीप हैं, जो 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 137 रन पर टीम इंडिया 5 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद टीम इंडिया का कमबैक हुआ और कप्तान जुरेल का इसमें बड़ा किरदार रहा. उम्मीद है कि दूसरे दिन की शुरुआत वह अपना शतक पूरा करके करेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री
यशस्वी जायसवाल ने किया निराश
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज निराशाजनक रही है. उन्होंने लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में सिर्फ 22 रन बनाए थे. पहली पारी में जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ 5 रन ही बना पाए. दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का खाता ही नहीं खुल पाया. फ्रेजर शीट की गेंद पर जायसवाल LBW आउट हो गए.
देवदत्त पडिक्कल ने जीता दिल
देवदत्त पडिक्कल ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 199 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अब उन्होंने न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी अपना यह प्रदर्शन जारी रखा. पडिक्कल ने 140 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके जड़े.
ये भी पढ़ें:- देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा एक और शानदार स्कोर, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
45 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
49 mins agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
5 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
5 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
6 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines