नई दिल्ली: भारत ए टीम ने मंगलवार को कॉक्स बाजार के शेख कमल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश दौरे की शुरुआत की। टीम इंडिया अपने दौरे में दो अनौपचारिक चार दिवसीय ‘टेस्ट’ मैच खेलेगी। पहले मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज सौरभ कुमार और नवदीप सैनी ने शानदार गेंदबाजी से गदर मचाया और बांग्लादेश ए को महज 112 रन पर समेट दिया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने 120 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को पहली पारी में आठ रन से आगे कर दिया।
और पढ़िए – ‘इन पारियों को बार-बार देख सकता हूं…’, सूर्यकुमार यादव ने चुनीं करियर की बेस्ट ईनिंग्स
अंपायर ने अभिमन्यु को दे दिया नॉटआउट
भारत ए के साथ थोड़ा भाग्य भी साथ रहा, लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बेईमानी महसूस हुई। यह वाकया भारत ए की पारी के नौवें ओवर में हुई। जब ईश्वरन ने तेज गेंदबाज खालिद अहमद की गेंद का बचाव करने के बाद तेजी से सिंगल लिया, लेकिन मिड-ऑन पर तैनात फील्डर ने तेजी से दौड़ लगाई, गेंद को पकड़ा किया और गिल्लियों को हटाते हुए नॉन-स्ट्राइकर छोर की ओर फेंक दिया। अहमद ने तुरंत अपील की। इसके बाद बांग्लादेश ए के बाकी खिलाड़ियों ने भी ऐसा ही किया, लेकिन अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया। रिप्ले ने दिखाया गया कि जब थ्रो ने स्टंप्स को चटकाया तब ईश्वरन क्रीज की लाइन से थोड़ा चूक गए थे।
सौरभ ने चटकाए 4 विकेट
मैच के पहले दिन की बात करें तो इंडिया ए ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। सौरभ ने चार विकेट चटकाए जबकि सैनी ने तीन विकेट लिए जिससे बांग्लादेश की टीम 45 ओवर में सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई। मोसादेक हुसैन बांग्लादेश ए के लिए 88 गेंदों में 63 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर थे।
और पढ़िए – ‘उमरान के खेलने से मुझे फायदा मिल जाता है’…अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा
भारत ए के लिए दोनों तेजतर्रार सलामी बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक जमाए। यशस्वी ने 106 गेंदों में 61 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ईश्वरन 111 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने पहले दिन की समाप्ति पर आठ रन की बढ़त के साथ 36 ओवरों में 120/0 का स्कोर बना लिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines