---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND A vs BAN A: पिता चलाते थे ऑटो, बेटे ने बांग्लादेश में काट डाला गदर

नई दिल्ली: बांग्लादेश ए और भारत ए की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार ने गदर काट डाला। मंगलवार से शुरू हुए इस दूसरे मुकाबले में मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 6 विकेट चटका डाले। उन्होंने 40 रन दिए और 5 मेडिन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बांग्लादेश ए और भारत ए की टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार ने गदर काट डाला। मंगलवार से शुरू हुए इस दूसरे मुकाबले में मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 6 विकेट चटका डाले। उन्होंने 40 रन दिए और 5 मेडिन ओवर फेंके। मुकेश ने अपनी गेंदबाजी से इस कदर कहर बरपाया कि बांग्लादेश के बल्लेबाज देखते ही रह गए।

बांग्लादेश की तोड़ डाली कमर

उन्होंने ओपनर जाकिर हसन को 46, महमुदुल हसन को 12 और कप्तान मोहम्मद मिथुन को 4 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने जाकिर अली को 62, आशिकर जमां को 21 और मुस्फिक हसन को डक पर बोल्ड पर बांग्लादेश की टीम की कमर तोड़ दी। मुकेश की घातक गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 252 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से उमेश यादव ने 16 ओवर में 55 रन देकर 2 और जयंत यादव ने 16 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट निकाले। फिलहाल टीम इंडिया ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन बना लिए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ICC WTC 2023 Final: इस दिन खेला जा सकता है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, सामने आई ये डेट

---विज्ञापन---

टैक्सी डाइवर थे पिता

मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। क्रिकेट के लिए उन्हें अपना घर और प्रदेश तक छोड़ना पड़ा। उनके दिवंगत पिता कोलकाता में ऑटो चलाते थे। पिता चाहते थे कि बेटा उनकी आमदनी में हाथ बंटाए, लेकिन मुकेश के सपने अलग थे। उन्होंने 20 की उम्र में क्रिकेट को प्रोफेशनल तरीके से शुरू कर दिया था। इससे पहले वह रोजाना की आमदनी के लिए क्लब क्रिकेट खेलते थे। 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ट्रायल में पहली बार उन्हें रिकग्नाइज किया गया। हर क्रिकेटर की तरह मुकेश चाहते हैं कि उन्हें एक दिन टीम इंडिया से खेलने का मौका मिले।

और पढ़िए – IND vs BAN 2nd ODI: सीरीज में बराबरी करने बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया, हिंदी कमेंटरी में ऐसे देख सकेंगे लाइव

---विज्ञापन---

खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

मुकेश कुमार बांग्लादेश में अपनी घातक गेंदबाजी से मुरीद बना रहे हैं। उन्होंने पहले अनाधिकारिक टेस्ट की दोनों ईनिंग में तीन विकेट चटकाए थे। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 6 मैचों में 9 विकेट चटकाकर अपने प्रदर्शन से दंग किया था। इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा दिया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 06, 2022 06:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola