हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! मिलेगा IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम

IND A vs AUS A: भारत के 15 साल के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनको मौका दिया जा सकता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सीरीज की तारीख का ऐलान किया जा चुका है. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

IND A vs AUS A: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे 15 साल के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत दौरे का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है.

ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस दौरे पर इंडिया ए के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. साल 2027 में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के तौर पर इस सीरीज को देखा जा रहा है. इंडिया ए की तरफ से इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का खेलना भी लगभग पूरी तरह से तय है.

ये भी पढ़िए- IPL 2026 के बीच पैट कमिंस को मिला नया ऑफर! डील साइन करते ही होगी करोड़ों की बारिश

विज्ञापन

इंडिया ए के लिए पहले भी खेल चुके हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए पहले भी खेल चुके हैं. उन्होंने साल 2025 में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में शतक जड़ इतिहास रचने का काम किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो पहले अंडर 19 क्रिकेट खेल चुके हैं, जिसमें उनके आंकड़े कमाल के हैं. उन्होंने खेले 4 मैचों की 6 पारियों में 40.16 की शानदार औसत से 241 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं. ये पहला मौका होगा जब वो इंडिया ए की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेंगे. 

जमकर गरज रहा है वैभव का बल्ला 

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर गरज रहा है. उन्होंने राजस्थान के लिए खेलते हुए लगातार रनों का अंबार लगाया है. अब तक खेले 10 मैचों में वो 404 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 40.04 का रहा है. आईपीएल के छोटे से 17 मैचों के करियर में वो 2 शतक तो वहीं 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया में एंट्री का होगा शानदार मौका

ऑस्ट्रेलिया ए के साथ इंडिया ए की टीम टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर वैभव सूर्यवंशी समेत कई और युवा सितारे टीम इंडिया में एंट्री पा सकते हैं. ये सीरीज खिलाड़ियों के लिए अपना दम दिखाने का शानदार मौका होगी. वैभव के साथ-साथ प्रियांश आर्या, आयुष बदोनी और रियान पराग जैसे खिलाड़ियों के लिए भी ये सीरीज शानदार मौका होगी. अभी बीसीसीआई की तरफ से स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ये खिलाड़ी इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं.

ये भी पढ़िए- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया भारत दौरे के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन से खेली जाएगी रोमांचक सीरीज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola