Team India: टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसके कारण ही कई खिलाड़ी फिलहाल टीम में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं. मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी फिलहाल वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करना चाह रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके गायकवाड़ ने अपना दावा ठोक दिया था. जिसके बाद वो इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ बुरी तरह से फेल हो गए हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ हो गए बुरी तरह से फेल
इंडिया ए के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 4 पर खेलते हुए 30 गेंदों में 15 रन ही बनाए. गायकवाड़ के फेल होने के बाद ही टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया ए की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई. गायकवाड़ को स्पेंसर जॉनसन ने निखिल चौधरी के हाथों कैच आउट करके पवेलियन भेजा है. फिलहाल वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे गायकवाड़ के ऊपर अब अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव आ गया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में अगर ऋतुराज गायकवाड़ खेलना चाहते हैं, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बचे हुए 2 मैचों में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल से पहले गायकवाड़ को मौका मिले. श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद नंबर 4 पर खेल पाना गायकवाड़ का बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में टेस्ट सीरीज से पहले आखिरी के 2 वनडे मैच में ही खेलना का मौका दिया जा सकता है.
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को मिली बड़ी जीत
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 30 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिया. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे नाथन मैकस्वीनी ने 135 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली. कप्तान विल सदरलैंड ने 68 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने 48.2 ओवरों में 274 रन बनाए. इंडिया ए के लिए सूर्यांश शेडगे ने 4 विकेट हासिल किए. वहीं अरशद खान ने 2 विकेट झटके. वहीं यश ठाकुर ने भी 3 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग! एक साथ 4 टीमों का होगा ऐलान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. 24 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिया था. इंडिया ए के लिए रजत पाटीदार ने ही 51 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. वहीं उनके अलावा निशांत संधू ने भी 31 रन बनाए. जिसके बाद भी इंडिया ए की टीम 31.4 ओवरों में 149 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ए के लिए महली बीयर्डमैन ने 4 विकेट हासिल किए. स्पेंसर जॉनसन को भी 2 सफलता मिली है.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
42 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines