IND A vs AFG A Tri Series Match: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. इंडिया ए की टीम इस सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी में खेल रही है. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है. टीम इंडिया ए का अगला मुकाबला अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाला है. इस मैच में एक बार फिर से हर किसी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के ऊपर रहेंगी. पहले मैच में उन्होंने आगाज तो बेहतर किया था लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. आईपीएल के बाद फैंस उनको टीम इंडिया की जर्सी में चौकों-छक्कों की बरसात करता देखने को बेताब नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे.
IND A vs AFG A मैच कब खेला जाएगा मैच?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच का मुकाबला 11 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा तो वहीं इससे कुछ देर पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. इंडिया ए की कप्तान तिलक वर्मा करते हुए दिखेंगे तो वहीं अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर होंगे.
IND A vs AFG A मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच का ये अहम मैच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ट्राई सीरीज के सभी मैचों के लिए इसी स्टेडियम को चुना गया है.
IND A vs AFG A मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क पर होगी. टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा तो वहीं फैंस अगर ओटीटी पर इसका लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा.
IND A vs AFG A दोनों टीमों का लाइव टेलीकास्ट
इंडिया ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर, हसन ईसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहिर शाह, फैसल खान, फरमान सफी, शम्सुर रहमान, नूर रहमान, इशाक रहीमी, खलील गुरबाज, जहीर पकतीन, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई
ये भी पढ़िए- IND W vs ENG W Live Streaming: इंग्लैंड की चुनौती को पार करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
30 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines