दांबुला में बारिश रुक चुकी है और भारतीय बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं. तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.
इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच का ये मैच दांबुला में खेला जा रहा है, जहां इस समय तेज बारिश हो रही है. आसमान में बादल छा गए हैं और चारों तरफ अंधेरा नजर आ रहा है. इसी के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं जिसके चलते ग्राउंड स्टाफ़ को काफी परेशानी हो रही है.
इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रुक गया है. अंपायर्स ने पिच को कवर्स से ढकने के विए इशारा किया है. टीम इंडिया के लिए कप्तान और उपकप्तान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. तिलक ने 7 गेंदों में 3 रन बनाए हैं और गायकवाड़ 40 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.
इंडिया ए का स्कोर:- 24.3 ओवर, 174/3
22वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंडिया ए को प्रभसिमरन सिंह के रूप में तीसरा झटका लगा. प्रभसिमरन 69 गेंदों पर 84 रन बनाकर इमरान मीर की गेंद पर आउट हो गए. 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 167 रन है.
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18वें 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया. 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 151 रन है. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 78 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने इस मैच में महज 39 गेंदों में हाफ सेंचरी पूरी की है. उनकी इस पारी में अब तक 9 चौके आ चुके हैं.
इंडिया ए का स्कोर:- 14 ओवर, 121/2
इंडिया की पारी सानदार तरीके से आगे बढ़ रही है. टीम ने भले ही 2 विकेट गंवा दिए हैं लेकिन इसके बाद भी रनों की रफ्तार में कमी नजर नहीं आ रही है. 11वें ओवर में टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ऋतुराज गायकवाड़ और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.
इंडिया ए का स्कोर:- 12 ओवर, 104/2
टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में दूसरा झटका लग चुका है. प्रियांश आर्य इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने इस मैच में 9 गेंदों का सामना करते हुए केवल 8 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.
इंडिया ए का स्कोर:- 10 ओवर, 92/2
इंडिया ए के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अर्धशतक से चूक गए हैं. उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्य की जोड़ी क्रीज पर उतरी है.
इंडिया ए का स्कोर:- 7.1 ओवर, 74/1
इंडिया ए की टीम को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी की ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई है. टीम इंडिया ने 5 ओवरों में 50 का आंकडा छू लिया है. वैभव 15 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं प्रभसिमरन ने उतनी ही गेंदों में 18 रन बनाए हैं.
इंडिया ए का स्कोर:- 5 ओवर, 50/0
इंडिया ए की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई है. वैभव ने पहील 11 गेंदों में 23 रन बना दिए हैं तो वहीं प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
इंडिया ए का स्कोर:- 4 ओवर, 37/0
इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद इब्राहिम गेंदबाजी में पहला ओवर लेकर आए हैं.
अफगानिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (डब्ल्यू), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच का मुकाबला 10 बजे से खेला जाएगा. अफगानिस्तान ए की टीम ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर उतरेगी.
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाले इस मैच पर बारिश का साया नजर आ रहा है. दांबुला में मैच के दिन 50 फीसदी बारिश के आसार हैं जिसके चलते मैच में खलल पड़ सकता है. फिलहाल वहां ओवरकास्ट कंडीशन बनी हुई हैं.
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई
इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज.
अफगानिस्तान ए टीम: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, इजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तानिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई
इंडिया ए टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए की टीम श्रीलंका के दौरे पर ट्राई सीरीज खेल रही है. टीम ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की थी तो वहीं अब टीम का सामना अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाला है. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में भी जीत हासिल कर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. इसी के साथ हर किसी की नजरें एक बार फिर से वंडर किड वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी. उनके बल्ले की गरज टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं.
IND A vs AFG A Tri Series: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
श्रीलंका में खेली जा रही इस ट्राई सीरीज को लाइव टेलीकास्ट करने के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में इस मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा. इसी के साथ अगर फैंस ओटीटी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें सोनी लिव ऐप पर जाना होगा.
IND A vs AFG A Tri Series: मौसम और पिच का मिजाज
इंडिया ए और अफगानिस्तान के बीच का ये मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो सकता है. मैच के दिन दांबुला में बारिश की 50 फीसदी संभावना नजर आ रही है. इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है. मौसम में नमी के चलते तेज गेंदबाजों का इस मैच में बोलबाला देखने को मिल सकता है.
IND A vs AFG A Tri Series: संभावित प्लेइंग 11
इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज.
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनावल, एजाज अहमदजई, बहीर शाह, फैसल खान, फारमान सफी, शम्स उर रहमान, नूर रहमान और जहीर पक्तीन, फरीदून दाऊदजई
IND A vs AFG A Tri Series: हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच अब तक लिस्ट ए के मैचों में 2 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें टीम इंडिया का पलड़ा ही भारी रहा है. भारतीय टीम ने दोनों ही मैचों में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की है. इस मैच में टीम इंडिया की नजरें तीसरी जीत पर रहेंगी.