England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने उनके घर में घुसकर 2-1 से टेस्ट सीरीज हरा दिया. जिसके बाद से ही इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड कुछ बड़े मुकाबले करती हुई नजर आ रही है. अब उन्होंने हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट फॉर्मेट से हटा दिया है. ऐसे में अब बोर्ड उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में है. जिसके लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 भारतीय दिग्गजों का नाम फिलहाल इस रेस में चल रहा है. जिसमें टीम इंडिया के 2 पूर्व हेड कोच का नाम भी शामिल है.
टीम इंडिया के दिग्गज बन सकते हैं इंग्लिश टीम के कोच
इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड फिलहाल अपनी टीम के लिए नए टेस्ट हेड कोच की तलाश कर रही है. जिसके लिए रविचंद्रन अश्विन का नाम चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने रविचंद्रन अश्विन के साथ कुछ बातचीत की है. हालांकि इस बारे में फिलहाल इंग्लिश मीडिया बात नहीं कर रही है. सोशल मीडिया पर फेमस जॉन्स ने ही ये पोस्ट किया है. अश्विन के अलावा रवि शास्त्री का नाम भी सोशल मीडिया पर चल रहा है. रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके हैं. उनकी कोचिंग में टीम इंडिया का रिकॉर्ड टेस्ट फॉर्मेट में बहुत ही शानदार रहा है. जिसके कारण ही उनका नाम भी रेस में बहुत आगे हैं. हालांकि सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट के लिए रवि शास्त्री कमेंट्री का काम नहीं छोड़ने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ, BCCI इस शर्त पर दोबारा देगी मौका!
राहुल द्रविड़ भी रेस में हैं शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को इंग्लिश एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भी अप्रोच किया है. टेलीग्राफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने द्रविड़ से बात की है. हालांकि फिलहाल राहुल द्रविड़ फुल टाइम कोचिंग के लिए तैयार नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड फंस सकता है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक ही बोर्ड इस रोल के लिए अभी एंडी फ्लावर के भी बात कर रहा है. अब देखना अहम होगा कि कौन इस इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अगला टेस्ट कोच बनता है.
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में होगी आखिरी ODI सीरीज! इस कारण दोबारा खेलना मुश्किल
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
15 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
1 hr agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
1 hr agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
4 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines