Shimron Hetmyer Set Miss ODI Series: वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए अपने स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. कुछ दिनों पहले BCCI ने टीम इंडिया के T20I और वनडे स्क्वाड की घोषणा की थी. अब वेस्टइंडीज की टीम भी सामने आई है. वनडे सीरीज को लेकर फैंस मुख्य रूप से उत्साहित हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर हैं और वह वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. हेटमायर फॉर्म में हैं और उनकी गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.
हेटमायर को नहीं मिली ODI स्क्वाड में जगह
भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शिमरोन हेटमायर को जगह नहीं मिली है. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शिमरोन और उनकी टीम गयाना अमेजन वॉरियर्स का सफर खत्म हो गया है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि हेटमायर को ODI सीरीज से आराम दिया गया है, ताकि वह CPL 2026 के बाद पूरी तरह रिकवर कर पाएं और T20I सीरीज में हिस्सा ले सकें.
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने यह भी साफ कर दिया कि हेटमायर टीम के वर्ल्ड कप और वनडे प्लान का हिस्सा हैं. हालांकि, उन्हें आराम की जरूरत थी, जिस वजह से उन्हें नहीं चुना गया. बता दें कि हेटमायर शानदार फॉर्म में हैं और वह CPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेसन होल्डर को भी आराम दिया गया है. वह लगातार T20I खेलते आ रहे हैं लेकिन वनडे स्क्वाड से पूरी तरह दूर हैं.
ये भी पढ़ें:- सिर्फ रोहित शर्मा विवाद नहीं, वीवीएस लक्ष्मण से तकरार भी पड़ी भारी! जानिए BCCI ने अजीत अगरकर को क्यों हटाया
भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
वेस्टइंडीज का ODI स्क्वाड: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.
वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का कैसा है शेड्यूल?
- 27 सितंबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (पहला वनडे मैच): तिरुवनंतपुरम
- 30 सितंबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (दूसरा वनडे मैच): गुवाहाटी
- 3 अक्टूबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (तीसरा वनडे मैच): न्यू चंडीगढ़
- 6 अक्टूबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (पहला टी20 मैच): लखनऊ
- 9 अक्टूबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (दूसरा टी20 मैच): रांची
- 11 अक्टूबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (तीसरा टी20 मैच): इंदौर
- 14 अक्टूबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (चौथा टी20 मैच): हैदराबाद
- 17 अक्टूबर 2026: भारत vs वेस्टइंडीज (पांचवां टी20 मैच): बेंगलुरु
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी का नहीं है एशिया कप की ट्रॉफियां देने का इरादा, BCCI के आश्वासन के बावजूद टीम इंडिया को करना होगा इंतजार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines