हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

टीमें खुश नहीं, फिर भी IPL में जारी रहेगा 'इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, ऑक्शन से ठीक पहले हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Impact Player Rule to Stay: इंडियन प्रीमियर लीग में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की जमकर आलोचना होती आई है. पिछले चार साल से IPL में यह रूल देखने को मिल रहा है. कई टीमें और फैंस इसके खिलाफ हैं. हालांकि, BCCI का अभी इसे हटाने का कोई प्लान नहीं है.

विज्ञापन
इम्पैक्ट प्लेयर रूल IPL 2027 में भी जारी रहेगा (Image: ANI and Jiohotstar Screengrab)

Impact Player Rule to Stay: IPL 2027 ऑक्शन से पहले ट्रेड को लेकर काफी हलचल मची है. सिर्फ यही नहीं, अब IPL के एक खास नियम को लेकर भी अपडेट सामने आया है. दरअसल, इम्पैक्ट प्लेयर नियम को 2023 में लाया गया था, जिसके तहत टीमें मैच के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी का उपयोग कर सकती थीं. हालांकि, कई टीमों ने लगातार इस नियम की आलोचना की और वह इससे खुश नहीं हैं. इसके बावजूद IPL 2027 में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रूल जारी रहेगा.

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर आया अपडेट

IPL में पिछले कुछ समय में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की जमकर आलोचना हुई है और इसे हटाने की मांग भी हुई है. IPL 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लाया गया था, जिसके तहत टीम कभी भी एक खिलाड़ी को बाहर करके उसके बदले टीम में इम्पैक्ट प्लेयर को ला सकती थी. सैयद मुश्ताक अली के जरिए इस नियम को टेस्ट किया गया था. बाद में इसे घरेलू क्रिकेट से हटा दिया गया. लगातार आलोचना के बाद BCCI ने IPL अधिकारियों और मालिकों के साथ अक्टूबर में मीटिंग की.

इम्पैक्ट प्लेयर नियम इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL में अभी कम से कम एक और साल तक इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहने वाला है. चार टीमों ने अभी इस नियम को नहीं हटाने के लिए कहा है. एक IPL ऑफिशियल ने कहा, ‘मेगा ऑक्शन से पहले अगला IPL सीजन आखिरी होगा और अब नियम को बदलना टीमों के लिए बहुत लेट होगा. यह नियम शायद ही बदलेगा. कम से कम चार टीमों ने IPL को बताया कि नियम को हटाना उनकी प्लानिंग को काफी नुकसान पहुंचाएगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, सिर्फ एक मैच के लिए थे उपलब्ध, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड

IPL में कुल 10 फ्रेंचाइजियां खेलती हैं, जिनमें से सिर्फ 4 ही अगले सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम जारी रखना चाहती हैं. इसका अर्थ है कि 6 टीमें BCCI के इस रूल से खुश नहीं हैं और इसके खिलाफ हैं. इसके बावजूद IPL के अधिकारी अभी बदलाव करने के मूड में नहीं हैं.

विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर नियम की क्यों होती है आलोचना?

इम्पैक्ट प्लेयर रूल आने के बाद हर टीम के पास नंबर 8 तक बल्लेबाजी रखने की सुविधा आ गई है. इसी वजह से टीमें पहली गेंद से बड़े शॉट्स लगाने लगती हैं. पिछले 4 साल से औसत रन रेट काफी बढ़ गया है. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद टीमों को ऑलराउंडर्स की उतनी जरूरत महसूस नहीं होती है. इससे अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर और शिवम दुबे समेत कई ऑलराउंडर्स का महत्व कम हो गया है. इसी वजह से इम्पैक्ट प्लेयर नियम से टीमें, फैंस और विशेषज्ञ खुश नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ‘वह टाइम पास नहीं…’, मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने खड़े किए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola