Rohit Sharma Replacement in Team India: आईपीएल 2026 खत्म होने को है और बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए तैयारियां शुरू कर चुकी है. वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का अगला टारगेट साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप है. विश्व कप को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दिग्गज रोहित शर्मा टूर्नामेंट में अपनी जगह बना पाएंगे. आईपीएल के बीच में उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान बना हुआ है. चोट के बाद उन्होंने बल्ले से तो वापसी कर ली है लेकिन वो अभी तक फील्डिंग करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. बोर्ड ने उनको अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है लेकिन वो फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही खेल पाएंगे. ऐसे में अगर वो टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाते हैं तो उनकी जगह कौन कौन से खिलाड़ी ले सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये खिलाड़ी बन सकते हैं रोहित शर्मा की जगह ओपनर
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि वनडे और टी20 में उनकी टीम में जगह नहीं बन पा रही है. वनडे विश्व कप के लिए रोहित अगर टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाते तो यशस्वी जायसवाल उनको रिप्लेस करने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होंगे. जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए खेले 4 वनडे मैचों में 57 की औसत से 171 रन बनाए हैं. वो मौजूदा वनडे टीम बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल हैं.
---विज्ञापन---
ईशान किशन
27 साल के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के दम पर वनडे टीम इंडिया में वापसी कर ली है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनको मौका मिला है. साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में अगर रोहित शर्मा नहीं खेल पाते हैं तो ईशान किशन टीम के लिए ओपनिंग के विकल्प साबित हो सकते हैं. उन्होंने अब तक टीम के लिए खेले 27 वनडे मैचों की 24 पारियों में 42 से ज्यादा की औसत से 933 न बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक बार दोहरा शतक भी जड़ा है.
---विज्ञापन---
संजू सैमसन
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी रोहित शर्मा की जगह वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. संजू ने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया था और खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 16 वनडे मैचों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक तो वहीं 3 अर्धशतक भी आ चुके हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़िए- IPL 2026 Playoff Scenario: 4 टीमें, 4 मैच और जगह केवल एक… प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक, जानें समीकरण
---विज्ञापन---