ICC and Pakistan Cricket Board: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश क्रिकेट टीम बाहर हो गई है. उनकी जगह अब स्कॉटलैंड की टीम इस आईसीसी इवेंट में हिस्सा लेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस फैसले से खुश नहीं है. जिसके कारण ही पीसीबी ने अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापस लेने की चेतावनी आईसीसी को दी है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर ऐसा करता है, तो उनका क्रिकेट पूरी तरह से खत्म हो सकता है. आईसीसी उन पर कई बड़े प्रतिबंध लगा सकता है.
क्या बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड?
पाकिस्तान अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस लेता है, तो आईसीसी उन पर 3 बड़े प्रतिबंध लगा सकती है. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अगर पाकिस्तान ऐसा फैसला करता है, तो उन्हें किसी भी इंटरनेशनल क्रिकेट टीम से सीरीज खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा. मतलब पाकिस्तान इंटरनेशनल मैच खेल ही नहीं पाएगा. आईसीसी इवेंट के साथ ही साथ एशिया कप से भी पाकिस्तान को बाहर कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं आईसीसी पाकिस्तान सुपर लीग में किसी इंटरनेशनल खिलाड़ी को भी नहीं खेलने देगा. विदेशी खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने के लिए एनओसी ही नहीं मिलेगी. ऐसे में पाकिस्तान सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही खेल सकेगा. वहीं बिना पैसे के वो भी बंद हो सकता है.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की नई तारीख आई सामने, बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
अपने बयान से क्या पलट जाएगा पाकिस्तान?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान सरकार कहती है कि वर्ल्ड कप नहीं खेलना तो ऐसे में आईसीसी 22वीं टीम ला सकती है. ये फैसला पाकिस्तानी सरकार को करना है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जब विदेश से पाकिस्तान लौटेंगे तभी ये स्पष्ट होगा कि पाकिस्तान टीम विश्व कप में खेलेगी या नहीं.’ आईसीसी को एक्शन मोड में देखकर क्या पाकिस्तान अपने बयान से पलटेगा या नहीं? फिलहाल सभी की नजरें इसी पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने एक बार फिर गेंद से बरपाया कहर, अगरकर-गंभीर को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
7 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
7 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
45 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines