मोहम्मद शमी ने एक बार फिर गेंद से बरपाया कहर, अगरकर-गंभीर को दिया करारा जवाब 

Mohammed Shami: टीम इंडिया में कमबैक करने की कोशिश कर रहे मोहम्मद शमी का घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के बाद शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी बंगाल के लिए कमाल की गेंदबाजी करके सभी को हैरान कर दिया. अब उसी फॉर्म को शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण में भी जारी रखा है.

Mohammed Shami

Mohammed Shami

Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू हुआ है. जहां पर बंगाल क्रिकेट टीम का सामना सर्विसेज क्रिकेट टीम से हो रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया है. शमी ने दोनों ही पारियों में अपना अनुभव दिखाया है. इसी के साथ उन्होंने एक और 5 विकेट हॉल रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को भी एक बार फिर से करारा जवाब दिया है. 

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने एक बार फिर किया कमाल 

बंगाल और सर्विसेज के बीच हुए मुकाबले में मोहम्मद शमी ने पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने अब तक 5 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. दूसरी पारी में सर्विसेज के अभी 2 विकेट बचे हैं, ऐसे में शमी और विकेट भी हासिल कर लेते हैं. बंगाल की टीम फिलहाल बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. मोहम्मद शमी ने अब तक रणजी ट्रॉफी में 5 मैचों की 9 पारियों में 17.03 की औसत से 27 विकेट अपने नाम कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिया है. वहीं 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है. शमी के आगे बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे हैं. मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के कारण ही बंगाल क्रिकेट टीम ने इस सीजन बहुत ही अच्छा प्रदर्शन अब तक किया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की नई तारीख आई सामने, बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी

लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं शमी 

शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 7 मैच खेले और 15 विकेट अपने नाम किया. वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 8 मैचों में 16 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. जिसके बाद भी अजीत अगरकर और गौतम गंभीर इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में कमबैक करने का मौका नहीं दे रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी शमी घरेलू क्रिकेट में कहर बरपाते हुए नजर आ रहे हैं. अब अगर उन्होंने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी किया, तो गंभीर-अगरकर की परेशानी बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ