Iceland Cricket Mohammad Hafeez: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मोहम्मद रिजवान के विकेट पर बवाल हो गया। इस विकेट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज ने अंपायरिंग और टेक्नोलॉजी पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने यह कहकर अपनी टीम का बचाव किया कि पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से बेहतर खेला। अब हफीज इसी बयान पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। पैट कमिंस के उन्हें जवाब देने के बाद अब आइसलैंड क्रिकेट ने हफीज के जमकर मजे ले लिए। आइसलैंड क्रिकेट ने मोहम्मद हफीज पर कटाक्ष किया है।
आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा- “यह आश्चर्यजनक है। ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा बेहतर और प्रतिभाशाली टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार 16 मैच कैसे हार सकती है? निश्चित रूप से वे ऑस्ट्रेलियाई लोग जल्द ही ‘भाग्यशाली’ होना बंद कर देंगे।” दरअसल, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार 16 हार का सामना किया है। आइसलैंड क्रिकेट ने उन्हीं आंकड़ों की तस्वीर पेश कर हफीज को आइना दिखाने की कोशिश की है।
हफीज ने क्या बयान दिया था?
दरअसल, हफीज ने इस मैच में 79 रनों से हार के बाद कहा- “हमने एक टीम के रूप में कुछ गलतियां की हैं, हम इसे स्वीकार करेंगे, लेकिन मेरा मानना है कि असंगत अंपायरिंग और टेक्नोलॉजी की वजह से हमें जो परिणाम मिला, वह अलग होना चाहिए था।”
कैसे हुआ विवाद
दरअसल, ये पूरा विवाद उस समय हुआ जब 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 98 रन चाहिए थे। उस वक्त पाकिस्तान के पास 5 विकेट बाकी थे और वह मजबूत स्थिति में थी। पैट कमिंस ने 61वें ओवी की चौथी गेंद डाली तो ये टप्पा पड़कर उछल गई। रिजवान ने इससे बचने की कोशिश की, लेकिन ये उनके ग्लव्स के पास होकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास चली गई। कैच के बाद अपील हुई, हालांकि ग्राउंड अंपायर माइकल गफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की अपील से सहमत नहीं दिखे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लेने का फैसला लिया।
थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को हॉटस्पॉट और रियल-टाइम स्निको के जरिए लगा कि गेंद ने रिजवान के कलाईबैंड को छुआ था। इसलिए उन्होंने ग्राउंड अंपायर के फैसले को पलटकर रिजवान को आउट करार दे दिया गया। रिजवान के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने अपने आखिरी पांच विकेट 18 रन के अंदर गंवा दिए। इस तरह उसे हार का सामना करना पड़ा। हफीज का कहना था कि मैंने रिजवान से बात की थी। उन्हें नहीं लगा था कि बॉल ग्लव्स के आसपास भी कहीं लगी थी।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ना रोहित ना हार्दिक, टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान! सामने आया शुभमन गिल का नाम
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines