Gautam Gambhir Trolled: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में टेस्ट मैच चल रहा है. इसमें टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर हेड कोच की जमकर आलोचना हो रही है. अब एक क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल पेज पर ऐलान कर दिया है कि वो गौतम गंभीर को अपनी टीम का कोच नहीं बनाएंगे. गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. इसी वजह से गंभीर को लेकर अब ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं.
गौतम गंभीर नहीं बन पाएंगे इस टीम के हेड कोच!
गुवाहाटी में चल रहे टेस्ट मैच के बीच आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला. उन्होंने अपने फैंस को बताया कि गौतम गंभीर को उनके देश की क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने का मौका नहीं दिया जाएगा. गंभीर ने इसी बीच टीम इंडिया के प्रदर्शन पर तंज कसा. आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा, ‘हमारे सभी फैंस को बता दें कि नहीं, गौतम गंभीर को हमारी नेशनल टीम का नया कोच बनने के लिए न्योता नहीं दिया जाएगा. ये पोजीशन पहले से भरी हुई है और हमने 2025 में हमारे 75% प्रतिशत से ज्यादा मैच जीते हैं.’
आप नीचे ये पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- बीच मैदान चोटिल, फिर अस्पताल में भर्ती… अब श्रेयस अय्यर ने शुरू की ट्रेनिंग, टीम इंडिया में कब होगी वापसी?
गौतम गंभीर का हेड कोच के रूप में रिकॉर्ड
हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 18 मैच खेले हैं और इसमें से 9 में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. उनका जीत प्रतिशत 41.17% का ही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया तीनों टेस्ट हार गई थी और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारतीय टीम को 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 2-2 से 5 मैचों की श्रृंखला को ड्रॉ किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के अलावा गौतम गंभीर के कोचिंग करियर में टीम इंडिया ने कोई श्रृंखला अपने नाम नहीं की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में टीम इंडिया हार गई और अब गुवाहाटी में वो हार की कगार पर हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हार पक्की! सामने आए डराने वाले आंकड़े, लाज बचाने के लिए पलटना होगा इतिहास
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
25 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines